![Kalank Varun Dhawan Alia bhatt ADitya Roy Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan-Alia-bhatt-ADitya-Roy-Kapoor.jpeg)
फिल्म 'कलंक' का ट्रेलर लॉन्च करने के एक दिन बाद आलिया भट्ट, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित ने अपने फैंस के लिए बड़ा पोस्टर डेडीकेट किया है। (फोटोः विरल भय्यानी/मानव मंगलानी)
![Kalank Varun Dhawan Alia bhatt ADitya Roy Kapoor laugh](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan-Alia-bhatt-ADitya-Roy-Kapoor-laugh.jpeg)
फिल्म 'कलंक' का अनोखे तरीके से प्रचार करने के स्टाइल में फिल्म की स्टारकास्ट ने मुंबई के एक बीच इस होर्डिंग को लोगों के सामने पेश किया।
![Kalank Varun Dhawan Alia bhatt ADitya Roy Kapoor 3](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan-Alia-bhatt-ADitya-Roy-Kapoor-3.jpeg)
फिल्म के प्रमोशन के दौरान समुद्र किनारे वरुण धवन, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर पोस्टर के आगे पोज देते दिखाई दिए। तीनो बहुत ही डैशिंग लुक में नजर आए।
![Kalank Alia bhatt Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Alia-bhatt-Kapoor.jpeg)
कलंक के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने पारंपरिक बनारसी रेशमी सूट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने कानों में गोल्ड इयरिंग्स पहने हुए थे। वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही थीं।
![Kalank Madhuri Dixi](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Madhuri-Dixit-2.jpeg)
कलर के शरारे में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने जाली दार चुन्नी पहना हुआ था और कानों बड़े ईयरिंग पहने हुए थे। इस आउटफिट में वे बेहद सुंदर लग रही थीं।
![Kalank Varun Dhawan Alia bhatt ADitya Roy 4Kapoor](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan-Alia-bhatt-ADitya-Roy-4Kapoor.jpeg)
फिल्म प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपुर काफी एक्साइटेड दिखाई दिए। फिल्म को लेकर तीनों काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
![Kalank Varun Dhawan](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan.jpeg)
कलंक के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने कुल आउटफिट में नजर आए। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और प्रिंटेड जींस पहना हुआ था। उन्होंने ब्लैक चश्मा पहना हुआ था, जो उनको कूल लुक दे रहा था।
![Kalank Varun Dhawan Alia bhatt ADitya Roy Kapoor Walk](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan-Alia-bhatt-ADitya-Roy-Kapoor-Walk.jpeg)
आदित्य रॉय कपूर फिल्म के प्रमोशन के दौरान ब्लैक आउटफिट के साथ सफेद स्नीकर्स में नजर आए। उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ था जो उनके लुक काफी डैशिंग लुक दे रहा था।
![Kalank Varun Dhawan Alia bhatt ADitya Roy Kapoor Madhuri Dixit](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan-Alia-bhatt-ADitya-Roy-Kapoor-Madhuri-Dixit.jpeg)
संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म 40 के दशक की एक प्रेम कहानी पर आधारित है।
![Kalank Varun Dhawan Alia bhatt ADitya Roy Kapoor 1](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan-Alia-bhatt-ADitya-Roy-Kapoor-1.jpeg)
फिल्म के ट्रेलर की ऑडियंस से लेकर फिल्म क्रिटीक ने काफी सराहना की। फिल्म का पहले सॉन्ग ‘घर मोरे परदेसिया’ में लोगों ने आलिया भट्ट की काफी तारीफें की।
![Kalank Varun Dhawan Alia bhatt ADitya Roy Kapoor Madhuri Dixit 2](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan-Alia-bhatt-ADitya-Roy-Kapoor-Madhuri-Dixit-2.jpeg)
कलंक का अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसका प्रोडक्शन करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन कर रही है। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।
![Kalank Varun Dhawan Alia bhatt ADitya Roy Kapoor Hug](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan-Alia-bhatt-ADitya-Roy-Kapoor-Hug.jpeg)
फिल्म प्रमोशन के दौरान माधुरी दीक्षित और आलिया भट गले मिलते हुए। आपको बता दें कि फिल्म में एक सॉन्ग घर मोरे परेदेसिया में आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित ने एक साथ परफॉर्म किया है। इसके सॉन्ग पर डांस के लिए भी आलिया भट्ट की तारीफें हो रही हैं।
![Kalank Varun Dhawan Alia bhatt ADitya Roy Kapoor 2](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan-Alia-bhatt-ADitya-Roy-Kapoor-2.jpeg)
फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट और वरुण धवन के बीच ट्राएंगल लव है। जिसकी वजह से वरुण धवन यानि जफर और आदित्य रॉय कपुर यानि देव चौधरी के बीच टकराव होता है।
![Kalank Varun Dhawan Alia bhatt ADitya Roy Kapoor Fun](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Varun-Dhawan-Alia-bhatt-ADitya-Roy-Kapoor-Fun.jpeg)
फिल्म में आदित्य रॉय कपूर (देव चौधरी) और सोनाक्षी सिन्हा (सत्या चौधरी) पति-पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं, लेकिन सोनाक्षी के रहते हुए वह आलिया से शादी करने को मजबूर हैं या फिर पत्नी की रजामंदी है, कह नहीं सकते।
![Kalank Madhuri Dixit](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/04/Kalank-Madhuri-Dixit.jpeg)
फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 22 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी का बैकग्राउंड 1940 के दशक का है। इससे पहले साल 1997 में आई फिल्म महंता में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक साथ दिखाई दिए थे
Story Author: रमेश कुमार
![रमेश कुमार](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Ramesh-Babu.jpg)
ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053