![Vidhu Vinod Chopra Family Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Vidhu-Vinod-Chopra-Family-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने नीले रंग का बंद गला कोट और जीन पहना हुआ था। (सभी फोटोः विरल भयानी)
![Arjun Kapoor Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Arjun-Kapoor-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान अर्जुन कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आए। उन्होंने हैट भी पहना हुआ था। इसके अलावा ब्लैक केजुअल जूते पहे हुए थे। वह काफी डैशिंग लग रहे थे।
![Suneil Shetty Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Suneil-Shetty-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
बॉलीवुड के अन्ना यानि सुनील शेट्टी भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक सूट और सफेद शर्ट पहना हुआ था। उनके चेहर पर बढ़ी दाढ़िया उन्हें स्मार्ट लुक दे रही थी।
![Boney Kapoor Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Boney-Kapoor-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने डार्क रेड कोट और ब्लैक पेंट पहना हुआ था।
![David Dhawan Natasha Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/David-Dhawan-Natasha-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में डायरेक्टर डेविड धवन अपनी पत्नी और बेटे वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शामिल हुए। इस दौरान वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। पापा के साथ के गर्लफ्रेंड को देखकर वरुण धवन ने कमेंट भी किए।
![Dia Mirza Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Dia-Mirza-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महरुन रंग के आउटफिट में नजर आईं, जिस पर गोल्डन कढ़ाई हुई थी। उन्होंने कानों में बढ़े-बढ़े झुमके पहने रखे थे, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे थे।
![Jitendra Ekta kapoor Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Jitendra-Ekta-kapoor-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में छोटे पर्दे की बड़ी डायरेक्टर एकता कपूर अपने पिता और एक्टर जितेंद्र के साथ नजर आईं। इस दौरान जितेंद्र ने ब्लैक आउटफिल में दिखाई दिए जबकि एकता कपूर ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दीं।
![Karan Johar Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Karan-Johar-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चीता प्रिंट जैकेट और ब्लैक शर्ट-पैंट पहना हुआ था। करण जौहर ने इनकी शादी में भी डांस भी किया था।
![Karishma Kapoor Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Karishma-Kapoor-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने केसरिया गाउन के ऊपर क्रीम रंग का घुटने से नीचे तक जैकेट पहना हुआ था।
![Kiara Advani Natasha Puna wala Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Kiara-Advani-Natasha-Puna-wala-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
एक्ट्रेस किआरा आडवाणी और नताशा पूनावाला भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में एक साथ दिखाईं दी। नताशा पूनावाला एक समाज सेविका और विल्लू पूनावाला फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। वह सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कार्यकारी डायरेक्ट भी हैं।
![Kiara Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Kiara-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में कियारा आडवाणी भी शामिल हुईं। इस मौके पर वह काफी खूबसूरत दिखाई दी। उन्होंने इस दोरान मस्टर्ड कलर का घाघरा चोली पहना हुआ था, जिस पर उन्होंने पीला रंग का दुपट्टा ले रखा था।
![Kiran Rao Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Kiran-Rao-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रिसेप्शन में किरण राव ब्लैक प्रिटेंड साड़ी में दिखाई दीं। रिसेप्शन में वह अकेले ही दिखाई दीं, जबकि शादी में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी शामिल हुए थे।
![Kriti Sanon Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Kriti-Sanon-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
फिल्म 'लुका-छुपी' एक्ट्रेस कृति सेनन भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रिसेप्शन में दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का गाउन पहना हुआ है। इसमें बेहद ही खूसबसूरत दिख रही हैं।
![Madur Bhandarkar with Wife Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Madur-Bhandarkar-with-Wife-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर मधुर भंडारकर अपनी पत्नी के साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रिसेप्शन में शामिल हुए। मधुर भंडारक इस दौरान ब्लैक आउटफिट और उनकी पत्नी लाल रंग की ट्रेडिशनल लुक में नजर आई
![Malaika Arora Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Malaika-Arora-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रिसेप्शन में मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई। इस दौरान काफी अट्रेक्टिव दिखाई दीं। मलाइका अरोड़ा ने गोल्डन शीर लुक में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन रंग का लहंगा-चोली पहना हुआ था।
![Manish Malhotra Rekha Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Manish-Malhotra-Rekha-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रिसेप्शन में कॉस्ट्यूम डिजाइनर मल्होत्रा और बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा एक साथ दिखाई दिए। रेखा ने इस दौरान मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी हुई थी। इसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थी।
![Natasha PoonaWala Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Natasha-PunaWala-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में समाज सेवी नताशा पूनावाला भी एक साथ दिखाईं दी। नताशा पूनावाला विल्लू पूनावाला फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। वह सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कार्यकारी डायरेक्ट भी हैं।
![Pooja Hegde Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Pooja-Hegde-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई। वह यहां ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। पूजा हेगड़े 2010 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप रहीं थी और उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म मोहनजोदाड़ों से डेब्यू किया था।
![Rekha Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Rekha-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड पॉपुलर एक्ट्रेस रेखा भी शामिल हुईं। इस दौरा उन्होंने क्रीम कलर की फ्लोर प्रिंट वाली साड़ी पहनी हुई। इसके अलावा उन्होंने माथे टीका और कान में झुमके सहित कई आभूषण पहने हुए थे, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे थे।
![Rekha Akshay Kumar Twinkle Khanna Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Rekha-Akshay-Kumar-Twinkle-Khanna-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ट्विकंल खन्ना के साथ दिखाई दिए। अक्षय कुमार ने ब्लैक सूट में दिखाई दिए जबकि ट्विकंल खन्ना शाइनिंग ड्रेस में नजर आए।
![Reteish Deshmukh Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Reteish-Deshmukh-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में एक्टर रितेश देशमुख न ब्लैक आउटफिट में नजर आए। ये ड्रेस उनको काफी स्टाइलिश लुक दे रही थी। रितेश देशमुख हाल ही में रिलीज हुई 'टोटल धमाल' में दिखाई दिए थे।
![Shahid kapoor Mira Rajput Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Shahid-kapoor-Mira-Rajput-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में नजर आईं। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान शाहिद कपूर ने ब्लैक प्रिटेंड कुर्ता पयजामी पहना हुआ था जबकि उनकी पत्नी ने गुलाबी-गोल्डन लहंगा पहना हुआ था
![Shilpa Shetty Akash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Shilpa-Shetty-Akash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान वह पीच वर्क साड़ी में नजर आईं। इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।
![Sonali Bendre Goldi BehlAkash Ambani Shloka Mehta Wedding](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Sonali-Bendre-Toni-BehlAkash-Ambani-Shloka-Mehta-Wedding.jpeg)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन पार्टी में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल भी शामिल हुए। इस दौरान सोनाली बेंद्रे बॉय कट लुक में नजर आईं और उन्होंने लाल लहनंगा पहना हुआ था। जबकि उनके पति गोल्डी बहल ब्लैक आउटफिट में नजर आए।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/WhatsApp-Image-2019-03-11-at-8.52.49-AM.jpeg)
जहां अमिताभ बच्चन ने ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी पहनी थी वहीं, श्वेता नंदा ने ऑफ व्हाइट शरारा पहना था। उनका ये ट्रेडिशनल लुक काफी इंप्रेसिव था।
Story Author: रमेश कुमार
![रमेश कुमार](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/Ramesh-Babu.jpg)
ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053