![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/family-1-1.jpg)
9 मार्च को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंध गए। उनकी इन दो परिवार पर सबका ध्यान था। एक थी एश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन की फैमिली और दूसरी थी हरभजन सिंह-गीता बसरा की फैमिली। इस दौरान उनकी दो प्यारी-प्यारी बेटियां भी नजर आईं।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/WhatsApp-Image-2019-03-10-at-10.21.10-AM-1.jpeg)
सबसे पहले बात करते हैं बच्चन फैमिली की। अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ काफी अच्छे लग रहे थे। तीनों का लुक ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी अच्छा लग रहा था।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/WhatsApp-Image-2019-03-10-at-10.jpg)
साथ ही आराध्या बच्चन हमेशा की तरह इस ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थी। आराध्या ने इस खास मौके पर खूबसूरत सा लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वो काफी अच्छी लग रही थी।
![abhishek](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/WhatsApp-Image-2019-03-10-at-10.21.08-AM.jpeg)
इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने ऑरेंज और व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। इस कलर की शेरवानी में अभिषेक बच्चन काफी हैंडसम और स्मार्ट नजर आ रहे थे।
![harbhajan](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/WhatsApp-Image-2019-03-10-at-10.21.16-AM-2.jpeg)
वहीं, अब बात करते हैं क्रिकेटर हरभजन सिंह की। हरभजन सिंह और गीता बसरा दोनों अपनी नन्ही सी बेटी हिनाया हीर प्लाहा के साथ दिखाई दिए। तीनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/WhatsApp-Image-2019-03-10-at-10.21.12-AM.jpeg)
हरभजन ने उस दौरान अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था। पापा की गोद में बेटी हिनाया हीर प्लाहा का चेहरा काफी खिला हुआ नजर आ रहा था और वह काफी प्यारी लग रही थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/WhatsApp-Image-2019-03-10-at-10.21.10-AM.jpeg)
बात करें गीता बसरा की तो उन्होंने श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी में मैरून कलर का लहंगा पहना हुआ था। एक्ट्रेस गीता बसरा काफी अच्छी लग रही थी।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/WhatsApp-Image-2019-03-10-at-10.21.14-AM-1.jpeg)
साथ ही क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पिंक लकर की शेरवानी के साथ हाफ जैकेट पहनी हुई थी और पैरों में वो ब्राउन कलर के जूतों पहने हुए नजर आ रहे थे। हरभजन का ये लुक लोगों को काफी पसंद आया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/WhatsApp-Image-2019-03-10-at-10.21.16-AM-1.jpeg)
वहीं, गीता बसरा और हरभजन सिंह की बेटी हिनाया हीर प्लाहा ने लहंगा पहना हुआ था। नन्हीं सी हिनाया इस ड्रेस में काफी प्यारी और क्यूट नजर आ रही थी। उनके लुक ने सभी का दिल चुरा लिया।
![](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2019/03/WhatsApp-Image-2019-03-10-at-10.21.06-AM-1.jpeg)
इस बार भी एश्वर्या बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन में काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों एक साथ बेहद ही प्यारी और खूबसूरत नजर आ रही थी।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा
![दीपाक्षी शर्मा](https://www.hindirush.com/wp-content/uploads/sites/3/2018/10/35237606_847182625472589_3025835014429343744_o.jpg)
deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053