बिहार पुलिस ने पूछा क्या लापता हैं रिया चक्रवर्ती ? मुंबई पुलिस ने दिया ये जवाब

बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के बारे में कहा कि वे सुशांत सुसाइड मामले में पकड़े जाने के डर से कहीं गायब हो गई हैं।

रिया चक्रवर्ती को लेकर मुंबई पुलिस ने दिया जवाब

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide Case) के केस में आए दिन कुछ न कुछ बड़ा देखने को मिल रहा है। वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के बारे में कहा कि वे सुशांत सुसाइड मामले में पकड़े जाने के डर से कहीं गायब हो गई हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने इसका जवाब दे दिया है। मुंबई पुलिस ने रिया का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड कर लिया है।

रिया चक्रवर्ती को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा कि रिया गायब नहीं हुई हैं। वे इस मामले में शुरु से ही पुलिस की मदद कर रही हैं। जब भी रिया को बुलाया गया है वे पुलिस स्टेशन आईं। वहीं अभी तक उन्हें बिहार पुलिस द्वारा कोई भी नोटिस नहीं दिया गया है। उन्होंने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी कि इस केस को मुंबई शिफ्ट कर दिया जाए।

वहीँ एक समाचार पोर्टल के मुताबिक रिया एफआईआर दर्ज होने के कुछ दिनों बाद अपने परिवार के साथ घर छोड़ दिया है। समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार रिया जिस बिल्डिंग में रहती है, उसके सुपरवाइजर ने बताया कि रिया अपने परिवार के साथ लगभग तीन दिन पहले बड़े, पैक सूटकेस के साथ घर छोड़ दिया है। सुपरवाइजर ने आगे कहा कि कैसे एक नीले रंग की कार में पूरा चक्रवर्ती परिवार रात के दौरान अपने घर से निकल गया और उनके साथ बड़े सूटकेस भी थे।

कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे अपने ऊपर लग रहे इल्जाम को लेकर भावुक नजर आईं। उन्होंने सत्यमेव जयते का नारा लगाते हुए कहा कि वे निर्दोष हैं और सत्य की जीत जरूर होगी।

नताशा स्टैनकोविच के मां बनने पर उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने दी बधाई, कहा- ‘अरे मम्मी बन गई…

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.