OMG! जब सबके सामने रणवीर सिंह ने थामा हिना खान का हाथ, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Ranveer Singh ने सबके सामने थामा Hina Khan का हाथ, Kasautii Zindagii Kay 2 की कोमोलिका और खिजली का शानदार अंदाज़ देखते ही रह जाएंगे आप

Ranveer Singh ने थामा Hina Khan का हाथ, Kasautii Zindagii Kay 2 की कोमोलिका और खिजली का शानदार अंदाज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल में ही शादी के बंधन में बंधे थे| एक तरफ जहाँ रणवीर हसबैंड ऑफ द ईयर का खिताब जीतते हुए नज़र आ रहे हैं वहीँ लगता है कि जल्द ही उन्हें जेंटलमैन ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिलने वाला है| और हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल में ही उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आप उनकी तारीफ़ किये बिना नहीं रह पाएंगे| रणवीर सिंह के इस जेस्चर पर उनके फैंस के अलावा टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी उनकी फैन हो गयी है| और उन्होंने खुद भी रणवीर सिंह की तारीफ की है| इन दिनों हिना खान और रणवीर सिंह की कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें रणवीर सिंह हिना खान का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। हिना ने भी अपने सोशल मीडिया ओर इस फोटो को शेयर किया|

आपको बता दें रणवीर सिंह और हिना खान हाल में एक इवेंट में साथ नज़र आये थे| जहाँ पर हिना खान को अवार्ड दिया गया था| हिना खान ने इस फंक्शन के लिए एक बहुत ही खूबसूरत पर लम्बा गाउन पहनी हुई थी| ऐसे में जब वो स्टेज से नीचे उतर रही थीं तब उन्हें किसी की मदद की जरूरत पड़ रही थी। अभी हिना खान कुछ कहती इससे पहले वहां मौजूद रणवीर सिंह ने फौरन हिना को अपना हाथ दे दिया और साथ ही साथ उन्हें स्टेज से नीचे उतरने में मदद की। ऐसे में रणवीर सिंह के इस जेस्चर की सभी ने तारीफ़ की है| ट्विटर पर सभी तरफ रणवीर सिंह के बारे में अच्छी बातें कर रहे हैं| उनका कहना है कि ,‘रणवीर सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वो वाकई एक जेंटलमैन हैं।’

लेकिन सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि खुद हिना खान ने भी रणवीर सिंह की तारीफ में कहा कि  ‘ये तो एक ऑववव.. मूमेंट था। रणवीर सिंह आप वाकई एक जेंटलमैन हो। सिम्बा के लिए मेरी तरफ से आपको शुभकामनाएं।’

हिना खान और रणवीर सिंह के इस क्यूट मोमेंट पर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइये|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।