क्रिश्चिन वेंडिग में पॉल केविन जोनस ने निभाई प्रियंका चोपड़ा के पिता की भूमिका, भावुक हुआ माहौल

प्रियंका और निक की क्रिश्चिन रीति रिवाज में प्रियंका के ससुर ने कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद सभी लोगों का उन्होंने दिल जीत लिया...

प्रियंका (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद पहली सुबह ये न्यूलीवेड कपल जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका और निक 1 दिसम्बर को क्रिश्चिन रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। इस दौरान प्रियंका के ससुर पॉल केविन जोनस ने कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद सभी लोगों का उन्होंने दिल जीत लिया।

क्रिश्चिन रीति रिवाज में लड़की के पिता द्वारा निभाने वाली रश्म को निक के पापा ने पूरी की। दरअसल क्रिश्चिन रीति रिवाज में दुल्हन को स्टेज तक उसके पापा लेकर जाते हैं जो अपनी बेटी का हाथ लड़के को थमाते हैं। लेकिन 2013 में प्रियंका के पापा का निधन हो गया था तो प्रियंका की क्रिश्चिन शादी में इस रश्म में निक के पापा केविन ने आगे बढ़कर ये रश्म निभाई।

प्रियंका ने क्रिश्चियन रिवाज से शादी के वक्त प्रियंका न्यूयार्क के डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन के डिजाइन किए गए व्हाइट गाउन में सजी निक का हाथ थामे पहुंचीं। कपल ने एक-दूसरे को स्विट्जरलैंड के ज्वेलर चोपर्ड के डिजाइनर वेडिंग बैंड्स पहनाए और साथ निभाने की कसमें लीं।

वहीं प्रियंका की बेस्ट फ्रेंड मेघन मार्ले की शादी में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला था। मेघन मार्ले के पापा शादी में मौजूद नहीं थे। जिस दौरान मेघन के ससुर चार्ल्स ने उनके हाथों को प्रिंस हैरी को थमाया था।

बताते चलें कि प्रियंका और निक आज सुबह जोधपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान दोनों को जोधपुर के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका पर वहां मौजूद सभी लोगों की निगाहें टिकी हुई थी। प्रियंका ने हरे कलर की सब्यासाची डिजाइन किया हुई साड़ी पहनी हुई थी। वहीं निक ने खाकी कलर के आउटफिट में दिखें। प्रियंका और निक शादी के बाद अपना रिसेप्शन दिल्ली में देंगे।

वीडियो में देखिए प्रियंका और निक की शादी के बाद पहली झलक…

देखिए प्रियंका और निक की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।