खुल्लम-खुल्ला अपने पति पर प्यार बरसा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस संग यूं मना रही हैं हनीमून

निक जोनस (Nick jonas) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को कितना प्यार करते हैं ये तो उनकी तस्वीरों से साफ झलकता है। निक जोनस (Nick jonas) ने अपनी देसी पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कुछ इस अंदाज में तस्वीर शेयर की है कि तस्वीर देखकर प्रियंका (Priyanka Chopra) के फैंस का दिन बन जाएगा।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने विदेशी पति निक जोनस (Nick jonas) के साथ इन दिनों क्वालिटी वक्त बिता रहीं हैं। इसका सबूत निक जोनस (Nick jonas) द्वारा हालही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं तस्वीरें हैं। उन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick jonas) के बीच की कमेष्ट्री उनकी इस तस्वीर में साफ देखने को मिल रही है।

निक जोनस द्वारा शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका (Priyanka Chopra) ने निक को पीछे से पकड़ा हुआ है। निक जोनस (Nick jonas) पीले रंग के सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उनके साथ में सिगार है। प्रियंका ने ऑफ सोल्डर ड्रेस पहनी हुईं है और उनके बाल खुले हुए हैं। निक जोनस (Nick jonas) ने तस्वीर में कैप्शन के तौर पर लिखा है कि मिस्टर एंड मिसेज जोनस।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ कैरेबियन आइलैंड में अपना क्वालिटी वक्त बिता रहीं हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा स्विट्जरलैंड में अपने परिवार वालों के साथ छुट्टियां मनाती हुईं नजर आईं थी। प्रियंका के साथ उनके जेठ और होने वाली जेठानी सोफी टर्नर भी मौजूद थी। वहीं परिवार वालों के बाद अब प्रियंका और निक अकेले कैरेबियन आइलैंड में अपना वक्त एक दूसरे के साथ बिता रहे हैं।

निक जोनस द्वारा शेयर की गईं तस्वीर…

प्रियंका चोपड़ा की कैरेबियन आइलैंड में बीच के पास मस्ती करते हुए कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहीं हैं। सामने आए एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा झूला झूल रहीं हैं और उनका ये वीडियो उनके पति निक जोनस बना रहे हैं। बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रहीं हैं। उनके साथ इस फिल्म में फरहान अख्तर नजर आएंगे।

देखिए प्रियंका चोपड़ा का झूला झूलते हुए ये वीडियो…

देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये वीडियो…

देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।