Zero के बउआ सिंह ने इस अंदाज में शाहरुख खान को किया बर्थडे विश, कहा- जहां जाओगे, हमें पाओगे

शाहरुख खान को उनके 53वें जन्मदिन पर शुक्रवार को जहां दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रहीं हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्म 'जीरो' से उनके किरदार...

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan )को उनके 53वें जन्मदिन पर शुक्रवार को जहां दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रहीं हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्म ‘जीरो’ से उनके किरदार बौआ सिंह ने भी बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पहला कदम रखने के साथ उन्होंने किंग खान को अनोखे अंदाज में बधाई दी।

बौआ सिंह ने ट्वीट किया, ‘दुनिया तो शुभकानाएं देती रहेगी पर बौआ सिंह की तरफ से हैप्पी बर्थडे। और हम फकीर सही, पर खाली हाथ नहीं आए हैं, तोहफा भी लाए हैं। आज जहां भी जाओगे, ट्वीटर पर हमारा चेहरा पाओगे। बौआ।’

इस फिल्म में शाहरुख खान एक्सपेरीमेंटल किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में वो एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। जिनका नाम बउआ सिंह हैं। इस फिल्म के बारें में फिल्म निर्देशक आनंद एल. राय ने बताया था कि बउआ सिंह का जीवन अधूरा है वो अपने इस अधूरेपन को पूरा करने की कोशिस करते हैं। इसी कोशिस के चलते वो मेरठ से न्यूयॉर्क तक की यात्रा करते है।

कौन हैं बउआ सिंह

बउआ सिंह एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। जिनके पास आलिशान जिंदगी जीने के लिए अन्य सुविधाएं नहीं हैं। बउआ बहुत मेहनती होता है वो जीरो से शुरू करता है सबकुछ और अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाता है। जीरो ट्रेलर लांच के लिए मुंबई में मेरठ को रीक्रिएट किया गया है।

आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी। इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।