बेपनाह: शाहरुख खान के इस गाने पर जोया-आदित्य करेंगे जबरदस्त डांस, देखिए VIDEO

जोया कलरफुल लहंगा चौली पहने हुए बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी...

कलर्स टीवी के ‘बेपनाह’ सीरियल में 23 अक्टूबर के एपिसोड में जोया औऱ आदित्य एक दूसरे के साथ रोमांस और डांडिया डांस करते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान जोया कलरफुल लहंगा चौली पहने हुए बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी। वहीं, हैंडसम आदित्य नीले रंग का कुर्ता पजामा पहने हुए होंगे। दोनों डांस करते हुए काफी क्यूट और प्यार लगेंगे। दोनों की केमिस्ट्री कहीं न कहीं उनके फैंस के दिलों में एक्साइटमेंट बढ़ा ही देगी।

जोया और आदित्य एक दूसरे के साथ शाहरुख खान की फिल्म रईस के गाने उड़ी – उड़ी जाए पर जबरदस्त डांडिया डांस करते हुए दिखेंगे।दरअसल कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 23 अक्टूबर के एपिसोड की झलक दिखाई गई है। वीडियो में सबसे पहले आदित्य डांस करते हुए जोया की तरफ इशारा करते है। फिर बार आती है जोया की जो अपनी अदाओं से आदित्य को कायल करती हुई दिखाई देंगी। वीडियो के अंत में पूरा परिवार उनके साथ नाचते हुआ नजर आएगा। बताते चलें कि कुछ समय पहले ऐसी खबर भी आई थी कि जोया यानी जेनिफर विंगेट और आदित्य यानी हर्षद चोपड़ा रियल लाइफ में भी एक दूसरे को पसंद करते हैं।

देखिए जोया और आदित्य का डांस…

दोनों की डेटिंग की खबरें कुछ वक्त पहले सुर्खियों में छाई हुई थी| सोर्सेज़ का कहना था कि शूटिंग के बाद भी दोनों एक दुसरे के साथ अपना ज्यादा से ज्यादा समय गुज़ारा करते थे। यहीं, नहीं बल्कि शूटिंग के बाद दोनों अक्सर डिनर डेट के लिए भी जाया करते थे। वैसे इससे पहले जेनिफ़र विंगेट का नाम उनके खास दोस्त शहबान अज़ीम के साथ भी जोड़ा जा चूका है हालाँकि दोनों ने हमेशा ही अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था| तो क्या सच में जेनिफर की लाइफ में हर्षद आ गए हैं ये तो समय ही बताएगा लेकिन अभी तक इस मामले पर दोनों ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है| न ही इन अफवाहों को खारिज किया है|

बेपनाह’ में जेनिफर जोया सिद्दीकी का किरदार निभा रही हैं| जबकि अभिनेता हर्षद चोपड़ा आदित्य हुड्डा के रोल में दिख रहे है| हर्षद के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहीं जेनिफर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘हर्षद एक पेशावर अभिनेता हैं| उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस बेहतरीन रहा है| भले ही टीवी पर हम इंटेंस किरदार में नजर आएंगे, लेकिन ऑफ-स्क्रीन सेट पर हमने खूब मौज-मस्ती करते है|’

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।