साप्ताहिक राशिफल: 5 से 11 अगस्त 2019 मीन-मकर राशि वालों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

जहां कुंभ  (Pisces) राशि के लोग हफ्ते की शुरुआत में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं,  मकर  (Sagittarius) राशि के लोग खासकर तो नौकरीपेशा वाले लोगों को आने वाले हफ्ते में सफलता मिलेगी।

हमारी राशि पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही रहता है। इससे आपके के काम भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में ये चीज आपके रोजाना के काम को भी  प्रभावित करती हैं।  तो इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले कल के बारे में जाने। यानी राशि के मुताबिक आप ये जाने कि आपका आने वाला भविष्य (Future) कैसा होने वाला है। ऐसे में हम आपको बताएंगे 5 अगस्त से 11 अगस्त 2019 तक का राशिफल वो भी अलग अंदाज में। यानी  हम आपको आपके फेवरेट सितारों के साथ-साथ आपका भी राशिफल (Horoscope) बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आपके आने वाले कल के बारे में।

मेष राशि (Aries)

सेलिब्रिटी- अजय देवगन, इमरान हाशमी, रानी मुखर्जी, लारा दत्ता

राशिफल- मेष राशि के लोग अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको लगातार चल रहे मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हफ्ते की शुरुआत में आपको कुछ कठिनाई हो सकती है और आपको अपनी सुस्ती को नियंत्रित में रखने की आवश्यकता है। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वर्कप्लेस पर चीजें और परिस्थितियां सामान्य रहेंगी और आपको अधिक धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

सेलिब्रिटी– वरुण धवन, मनोज बाजपेयी, माधुरी दीक्षित, सनी लियोन

राशिफल- वृषभ राशि के लोगों नौकरी में सही सप्ताह बिताएंगे। आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर एक काम को पूरा करेंगे। आप यात्राओं पर जा सकते हैं आप शिक्षा से संबंधित गतिविधि के कारण लाभ प्राप्त करेंगे। पैसों से जुड़े लाभ की परिस्थितियां मजबूत होगी। अनावश्यक बातचीत से खुद को दूर रखें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

सेलिब्रिटी- करण जौहर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा

राशिफल- मिथुन राशि के लोगों का भाग्य इस हफ्ते साथ नहीं देगा। आप सुस्त महसूस करेंगे, जिससे आपके काम में देरी होगी। आपको इससे सावधान रहने और इससे उबरने की जरूरत है। आपको पढ़ने-लिखने की गतिविधियों में सफलता मिलेगी। नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों को मेहनत के चलते आपको सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको उपहार या सम्मान मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

सेलिब्रिटी- अर्जुन कपूर, सूरज पंचोली, नसीरुद्दीन शाह, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ

राशिफल- कर्क राशि वालों को इस महीने भाग्य का साथ मिलेगा। हालाँकि, आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपके व्यवसाय में शानदार उपलब्धि होने की संभावनाएं बनी रहेगी। आपकी लव लाइफ या वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। आप अपनी पत्नी या फिर प्रेमी पर खर्च करेंगे। आप अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

सिंह राशि  (Leo)

सेलिब्रिटी- जेनेलिया डिसूजा, कृति सेनन, सैफ अली खान, अरबाज खान

राशिफल- सिंह राशि के लोग पूरे हफ्ते स्वस्थ रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपके और आपकी माँ के बीच स्नेह बढ़ेगा। काम की वजह से आप बहुत भाग दौड़ कर सकते हैं, जिससे आपको शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होगी। आपको अपने ससुराल वालों के कारण लाभ हो सकता है। यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा और वह कई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पैसों से जुड़ा लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि  (Virgo)

सेलिब्रिटी- करीना कपूर खान, नेहा धूपिया, अक्षय कुमार

राशिफल- कन्या राशि के लोग अपनी मेहनत के चलते मनचाहा फल प्राप्त करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। आपका स्वस्थ अच्छा रहेगा। बिजनेस और नौकरी करने वाले लोगों को लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपको सम्मान मिलने की संभावना है।

तुला राशि  (Libra)

सेलिब्रिटी- अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी

राशिफल- तुला राशि के लोग जीवन के हर पहलू में एक अच्छा अनुभव प्राप्त करेंगे। आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक आपको धन लाभ होगा। आपको सरकार से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई भी वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें। आपको अपने वर्कप्लेस से संबंधित नई परियोजनाएँ मिलेंगी। धन के मामले में यह हफ्ता अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सेलिब्रिटी- ऐश्वर्या राय, अथिया शेट्टी, शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर

राशिफल-  वृश्चिक राशि के लोगों की लोकप्रियता कई गुना बढ़ जाएगी। आपकी पैसों से जुड़ी परेशानी कम हो जाएगी। धन कमाने के स्रोतों में वृद्धि होगी। हालाँकि, सप्ताह के बीच में आपको स्वस्थय से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा करेंगे।

धनु राशि  (Sagittarius)

सेलिब्रिटी- जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल, दिया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा

राशिफल- धनु राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार और नौकरीपेशा लोगों को उनके द्वारा किए गए प्रयासों के मुताबिक सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी कार्यों में उपलब्धियों की संभावनाएँ रहेंगी। आपकी कठोर बोली आपके रिश्तों में परेशानी डाल सकती है। इसलिए सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद ही आप बात करें।

मकर राशि (Capricorn)

सेलिब्रिटी– ऋतिक रोशन, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु

राशिफल- मकर राशि के लोग खासकर तो नौकरीपेशा वाले लोगों को आने वाले हफ्ते में सफलता मिलेगी। आपको अपनी संतान से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पैसों से जुड़े मामले में चीजें बेहतर होंगी। आपके काम में मिले परिणाम आपको खुश और प्रसन्न रखेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सही रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए काम कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

सेलिब्रिटी- अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, प्रीति जिंटा, श्रुति हासन

राशिफल-  कुंभ राशि के लोग हफ्ते की शुरुआत में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। दूसरों के साथ आपका रूखा व्यवहार आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है।आपकी कठोर भाषण आपके अवसरों और काम दोनों को खराब कर सकती है। आपके बच्चों के मामले में चीजें बहुत कठिन हो सकती हैं, इसलिए आपको इस चीज पर ध्यान देना चाहिए। छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन राशि (Pisces)

सेलिब्रिटी- आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, अभय देओल

राशिफल- मीन राशि वालों को व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा। शादी के इच्छुक लोग की इच्छा पूरी होगी । आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अच्छा सप्ताह साबित होगा। आप अपनी माँ के कारण लाभ कमा सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में चीजें अच्छी होगी।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।