महेंद्र सिंह धोनी को BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर, यहाँ जाने क्या है वजह ?

बीसीसीआई (BCCI) ने गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों की सालाना अनुबंध लिस्ट जारी की। बीसीसीआई ने इस लिस्ट में से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को शामिल नहीं किया है। अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए जारी की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बीसीसीआई (BCCI) ने गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों की सालाना अनुबंध लिस्ट जारी की। बीसीसीआई ने इस लिस्ट में से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को शामिल नहीं किया है। अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए जारी की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है।

आखिर महेंद्र सिंह धोनी को इस लिस्ट में जगह क्यों नहीं दी गई इसके पीछे एक कारण है। बीसीसीआई चार ग्रेड में खिलाड़ियों को बांटता है। इसमें ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C होती हैं। जो भी क्रिकेटर ग्रेड A+ में लिस्ट में आते हैं, उन्हें बीसीसीआई की ओर से प्रति वर्ष सात करोड़ रुपए दिए जाते हैं। इसी तरह ग्रेड A में पांच करोड़ रुपए, ग्रेड B में तीन करोड़ रुपए सालाना और ग्रेड C में एक करोड़ रुपए सालाना दिया जाता है।

Charulata Patel Death: विराट कोहली की फैन चारुलता का निधन, उनकी कुछ तस्वीरें हो रही हैं वायरल

बीसीसीआई एक वर्ष के लिए किसी क्रिकेटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करता है। जो भी खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल होता है, उसे बोर्ड की योजनाओं में भी रखा जाता है जैसे टीम चयन और किसी दौरे के लिए खिलाड़ियों को चुनना। बोर्ड यह भी देखता है कि कोई खिलाड़ी टीम में कितने समय के लिए खेल रहा है। बोर्ड के इस अनुबंध में A+ में सिर्फ तीन नाम, A श्रेणी में 11 खिलाड़ी, ग्रेड B में पांच नाम और ग्रेड C में आठ खिलाड़ी शामिल हैं।

वहीं महेंद्र सिंह धोनी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बाहर रखने के पीछे दो वजह बताई जा रही हैं। पहला यह कि वह जुलाई के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं और दूसरा उनकी भावी योजनाओं के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं लग रही है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.