घर बैठे आप भी देख सकते हैं चंद्रयान 2 की चांद पर लैडिंग, इन चैनलों पर किया जाएगा ऐतिहासिक पलों को कैद

भारत मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2 Live Landing) के जरिए एक नया मुकाम हासिल करने वाला है। इसरो का चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2 Landing) चांद की सतह पर सॉफ्ट लैडिंग करने वाला है। ऐसे में आप भी घर बैठे इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन सकते हैं,जानिए वो कैसे?

इसरो के चंद्रयान 2 की चांद पर लाइव लैडिंग (फोटो साभार- इसरो)

स्टार इंडिया (Star Bharat) और डिज़नी चैनल (Disney Channel) शुक्रवार 6 सितंबर को चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2)  भारत के मिशन चंद्रमा पर को लाइव ब्रॉडकास्ट (Live Boardcast) करेंगे। यानी इन चैनल्स के जरिए आप देश के ऐतिहासिक पल के गवाह बन सकते हैं। इसका मतलब ये की आप घर बैठे-बैठे भारत की सफलता के पलों को जी पाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि 6 सितंबर019 को 11:30PM पर इसे लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

स्टार और डिजनी इंडिया के कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता ने इकॉनोमिक टाइम्स से बात करते हुए कहा,’ ये इवेंट भारत के लिए एक ऐतिहासिक और बेहद गर्व का क्षण होगा। इसरो और वैज्ञानिकों की टीम ने जो हासिल किया है किसी शानदार चीज से कम नहीं है। स्टार नेटवर्क अपने दर्शकों तक ब्रेकिंग कंटेंट पहुंचने में करने में विश्वास रखता है और हमें अपने दर्शकों को ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनाने का मौका प्रदान करते हुए खुशी हो रही है।’

यहां देखिए Chandrayaan 2 की Moon लैडिंग Live

दरअसल हाल ही में आई रिपोर्टों के मुताबिक डिज़नी इंडिया, नेशनल जियोग्राफिक, हॉटस्टार, स्टार प्लस और स्टार भारत चैनल आज रात 6 सितंबर 11.30 बजे (6:00 बजे जीएमटी) अधिक से अधिक 100 देशों में इस मिशन को टेलीकास्ट करेंगे। 7 सितबंर को 1:30am-2:30am के बीच चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2 Live Landing) चांद पर लैंड करेगा। इस इवेंट को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधी रात खुद इसरो में मौजूद होंगे। वहीं, पिछले महीने एक ऑनलाइन स्पेस क्विज क्लियर करने वाले देश भर के 60 से अधिक हाई स्कूल के छात्र प्रधानमंत्री के साथ इस ऐतिहासिक पल को देख पाएंगे।

Chandrayaan 2 की खासियत जानिए यहां

चलिए आपको बताते हैं कि चंद्रयान 2 की कुछ खासियत। चंद्रयान 2 अंतरिक्ष यान चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला भारतीय अभियान होगा। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बना देगा। चंद्रयान 2 का वजन 3,877 किलो है। 22 जुलाई को इसे देश के सबसे ताकतवर GSLV मार्क-III रॉकेट से लॉन्च किया गया था। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इस लैंडर को उतारा जाएगा। लैंडर के उतरते ही दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला भारत पहला देश बन जाएगा। इसकी मदद से चंद्रमा के अस्तित्व और विकास का पता लगाया जा सकेगा। इसके साथ ही चांद पर खनिज तत्वों और भूकंप का पता भी लगाया जाएगा।

ISRO ने बताई चंद्रयान 2 की नई लॉन्चिंग डेट, सभी तकनीकी खामियों को सुधारने का किया दावा

यहां देखिए कैसे लैडिंग करेगा चंद्रयान 2…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।