बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का 66 साल की उम्र में हुआ निधन, दिल्ली के एम्स अस्पताल में थे भर्ती

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली (Arun Jaitley) का दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया है। वह 9 अगस्त से यहां भर्ती थे और उनकी हालत भी कुछ दिनों से नाजुक चल रही थी।

बीजेपी लीडर अरुण जेटली।का हुआ निधन (फोटो साभार- ट्विटर)

पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party) के सीनियर लीडर अरुण जेटली (Arun Jaitley) का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी वक्त से दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती थी। कुछ दिनों से उनकी हालत भी काफी नाजुक चल रही थी, जिसके चलते उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। इसके साथ ही कुछ साल पहले उनकी बैरियाट्रिक सर्जरी की गई थी।

समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई ने अरुण जेटली (Arun Jaitley Passes Away) के निधन की जानकारी दी है। अरुण जेटली ने सांस लेने और बैचेनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। अरुण जेटली के निधन की खबर सुनते ही गृह मंत्री अमित शाह अपने हैदराबाद का दौरा बीच में ही खत्म करके वापस दिल्ली लौट रहे हैं। इसके साथ ही राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी के अलावा अरुण जेटली के निधन पर बाकी वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर  भी दुख जताया है।

एम्स की मीडिया और प्रोटोकॉल प्रमुख आरती विज ने अरुण जेटल के निधन की खबर देते हुए कहा कि बहुत ही दुख के साथ हमें ये जानकारी देनी पड़ रही है कि पूर्व वित्तमंत्री और सांसद अरुण जेटली जी का शनिवार को दोपहर 12.07 बजे निधन हो गया है। वह 9 अगस्त से अस्ताल में भर्ती थे और उनका इलाज वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा था।

अरुण जेटली की इन बीमारियों को हो चुका है ईलाज

पिछले शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अस्पताल में पहुंचे थे। डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि अरुण जेटली हालत को स्थिर हैं। आपको बता दें कि अरुण जेटली  लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनको डायबिटीज है और उनके किडनी भी काम नहीं करती है। साल 2014 के सितंबर उनकी वेट-लॉस (बेरियाट्रिक) सर्जरी भी हो चुकी है। पिछले साल उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ। उन्होंने अप्रैल 2018 से अपने ऑफिस आना बंद कर दिया था और इसके बाद वह 23 अगस्त, 2018 को वित्त मंत्रालय में लौटे थे।

अरुण जेटली के निधन से गम में डूबे बॉलीवुड-टीवी सितारे, कुछ इस तरह दी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।