Republic Day 2020 Shayari: दिल को छू लेंगी गणतंत्र दिवस पर लिखीं ये पंक्तियाँ, कह उठेंगे जय हिन्द!

Republic Day 2020 Quotes and Shayari: गणतंत्र दिवस के ख़ास मौके पर आप शानदार परेड तो देखेंगे ही पर, साथ में यहां पढ़िए गौरान्वित कर देने वाली पंक्तियाँ और कुछ चुनिन्दा शायरियाँ!

Republic Day 2020 Shayari: गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर प्रत्येक वर्ष राजपथ पर परेड होती है। 26 जनवरी को होने वाली परेड को लेकर कई दिनों पहले से तैयारी शुरू हो जाती है। इस बार 17, 18, 20 और 21 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल होगी। इस परेड में भव्य झांकियां निकाली जाती हैं। मौका कोई भी हो हम उससे जुड़े शायरी या कोट्स को जरूर पढ़ते हैं।

हिंदीरश ने आपको इस ख़ास दिन से जुड़े हर पहलू की जानकारी दी है इसलिए हम आपको गणतंत्र दिवस की कुछ चुनिन्दा शायरियां भी दिखाएंगे। हमें यकीन है कि इन्हें पढ़कर आप बेहद गौरान्वित महसूस करेंगे।

Republic Day 2020: भारत इस साल 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जानिए इसका महत्व और इतिहास

 

दे सलामी इस तिरंगे को जिस से तेरी शान हैं……,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका, जब तक दिल में जान हैं।

<——————————————————————————————–>

मुकुट हिमालय
हृदय में तिरंगा
आँचल में गंगा लायी हैं
सब पुण्य, कला और
रत्न लुटाने देखो
भारत माता आयी हैं

भारत माता की जय

<——————————————————————————————–>

आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है!

<——————————————————————————————–>

देखो वो गणतंत्र दिवस हैं आया
अंबेडकर ने जिस दिन सविंधान बनाया
26 जनवरी 1950 का वो दिन था
कन्याकुमारी से जम्मू तक गणतंत्र का दिन था
गाँधी, नेहरू, शास्त्री जी का उस दिन सपना सच हुआ
राजेंद्र प्रसाद, अब्दुल कलाम सहित
समस्त भारत तब और आज भी गौरान्वित हुआ

<——————————————————————————————–>

उम्मीदों के दामन में जिस आज़ादी को पाया था.!
सलामत रखना उसे इसे बड़ी मुश्किल से पाया था.!!

ना कोई हिंदू ना मुलसमान ना सिख ना ईसाई था.!
वो वीर सिपाही हिन्दुस्तान का आपस में भाई था.!!

क्या जवानी क्या बुढ़ापा सब आज़ादी का दीवाना था.!
हर जिगर में जोश था आँखों का एक खवाब था.!!

बहन ने भाई की कलाई पर बाँध राखी आज़ादी थी माँगी.!
माँ ने दूजी माँ का कर्ज़ चुकाने का वादा लिया था.!!

अफ़सोस होता है आज वतन की हालत देख कर .!
क्या इसी दिन के खातिर शहीदों ने खून क़ुरबान किया था.!!

Republic Day 2020 Live Streaming: गणतंत्र दिवस की परेड आप घर बैठे ऑनलाइन भी देख सकते हैं, जानिये कैसे

देखिये हिंदीरश की ताज़ा वीडियो 

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!