2021 में पहली बार साथ दिखेंगी ये जोड़ियां
January 14, 2021 अक्षय कुमार और सारा अली ख़ान
अक्षय कुमार और सारा अली ख़ान की जोड़ी इस साल फ़िल्म 'अतरंगी रे' में नज़र आएगी। ये फ़िल्म इस साल 14 फ़रवरी को रिलीज़ होने जा रही है।
सलमान ख़ान और पूजा हेगड़े
सलमान ख़ान और पूजा हेगड़े की जोड़ी 'कभी ईद कभी दिवाली' फ़िल्म के ज़रिए पहली बार परदे पर नज़र आएगी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
अयान मुखर्जी निर्देशित मोस्ट अवेटेड फ़िल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी परदे पर नज़र आएगी।
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर
इस साल दर्शकों को फ़िल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की नई जोड़ी देखने को मिलेगी।
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर
शाहिद कपूर फिल्म 'जर्सी' के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। क्रिकेट पर आधारित इस फ़िल्म में शाहिद के साथ पहली बार मृणाल ठाकुर दिखेंगी।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर
रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर निर्देशक लव रंजन की अनटाइटल्ड फ़िल्म में साथ नज़र आएंगे।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी 'भूल भुलैया 2' में पहली बार दिखाई देगी।
प्रभास और दीपिका पादुकोण
'बाहुबली' साउथ स्टार प्रभास पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ निर्देशक नाग अश्विन की अनटाइटल्ड साइंस फ़िक्शन फ़िल्म में साथ नजर आएँगे।
वरुण धवन और कियारा आडवाणी
वरुण धवन और कियारा आडवाणी 'जुग जुग जीयो' फ़िल्म के ज़रिए पहली बार स्क्रीन पर नज़र आएंगे। इस फ़िल्म के निर्देशक राज मेहता होंगे।
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर भी पहली बार 'दोस्ताना 2' के ज़रिए साथ में काम करते हुए नज़र आएंगे।
बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!