राजकुमार राव
की दिलचस्प बातें!

November 26, 2020

राजकुमार राव उन तमाम स्ट्रगलिंग ऐक्टर्स के लिए प्रेरणा हैं जो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। राजकुमार राव ने साबित किया है कि अगर काबिलियत हो तो बॉलीवुड आपको खुली बाहों से अपनाने आगे आएगा।

राजकुमार राव अपने स्कूल के दिनों से ही एक्टर बनने का सपना देखते थे। फिल्म ऐंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), पुणे से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पहली फिल्म मिलने में राजकुमार राव को करीब डेढ़ साल का समय लगा।

राजकुमार राव ने कई ऑडिशन दिए और रिजेक्ट भी हुए। उनके इस स्ट्रगल में उनके परिवार को पूरा सपॉर्ट रहा।

राजकुमार राव ने 2010 में बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से डेब्यू किया था। इसके बाद अपनी बहतरीन ऐक्टिंग के दम पर वह आगे बढ़ते ही रहे। साल 2014 में फिल्म 'शाहिद' के लिए उन्हें बेस्ट ऐक्टर का नैशनल अवॉर्ड भी मिला।

साल 2017 में उनकी फिल्म 'न्यूटन' को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया। हालांकि, एक ओर जहां यह फिल्म राजकुमार के लिए स्पेशल साबित हुई वहीं इसका सफर उनके लिए दर्द भरा भी रहा। 'न्यूटन' की शूटिंग के दौरान ही उन्हें मां के निधन की खबर मिली।

राजकुमार राव को बायोग्रफी पढ़ने का बहुत शौक है। ऐसा करने से उन्हें दुनिया के अलग-अलग लोगों के बारे में जानने का मौक़ा मिलता है। अलग-अलग लोगों की जिंदगी को ऑब्जर्व करके राजकुमार अपनी ऐक्टिंग को निखारने की कोशिश करते हैं।

राजकुमार राव मॉडल-ऐक्ट्रेस पत्रलेखा को डेट कर रहे हैं। राज और पत्रलेखा फिल्म 'सिटिलाइट्स' में साथ में नजर आए थे। पत्रलेखा ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद प्यारी लगती है। दोनों के फैंस ने इनको 'पत्राव' निकनेम दिया है।

राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया कि असल में एक-दूसरे से मिलने से पहले राज ने पत्रलेखा को एक ऐड में देखा था और वह उस क्यूट लड़की से मिलना चाहते थे। वहीं पत्रलेखा ने उन्हें फिल्म 'LSD' में देखा था।

राजकुमार राव 2014 में फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत के साथ नजर आए थे। फिल्म में वह कंगना का दिल तोड़ देते हैं जिसके बाद वह अकेली ही हनीमून पर चली जाती हैं। इस बारे में राजकुमार ने एक इंटरव्यू में कहा कि वाकई में कुछ लड़के लड़कियों का दिल तोड़ने से पहले बिल्कुल नहीं सोचते हैं।

राजकुमार अपने किरदार पर खूब ध्यान देते हैं। फिल्म 'ओमर्ता' में आतंकवादी उमर सईद शेख का किरदार निभा रहे थे। वह किरदार में इतना ढल गए थे कि जब उन्होंने टीवी पर पैरिस में आतंकवादी हमले की खबर देखी तो उनके मुंह से निकला 'वेल डन'।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here