बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बीते कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के रिलेशनशिप को आज तीन साल पूरे हो गए हैं।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस समय बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं।
फरहान और शिबानी की मुलाकात शो 'आई कैन डू दैट' के सेट्स पर हुई थी और वहीं से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। फरहान इस शो के होस्ट थे।
फरहान और शिबानी ने एक-दूसरे को फरवरी 2018 में डेट करना शुरू कर दिया था।
दिसम्बर में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शादी के मुंबई में हुए रिसेप्शन में फरहान और शिबानी साथ पहुंचे थे और उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक में ऑफिसियल कर दिया था।
फरहान और शिबानी ने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिसियल सितम्बर और अक्टूबर में पोस्ट करके किया।
फरहान और शिबानी को अक्सर साथ में छुट्टियाँ मनाते भी देखा गया। दोनों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते रहते हैं।
अब फैन्स को फरहान और शिबानी की शादी का इंतज़ार है। देखते हैं कि ये कपल कब शादी के बंधन में बंधता है।
बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!