September 30, 2020

जानिए ये सिंगर्स हैं कितने

शिक्षित!

युवाओं की धड़कन बने और अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले अरिजीत सिंह ने Sripat Singh College से पढ़ाई की है।

अरिजीत सिंह

अपनी आवाज से लाखों करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वालीं श्रेया घोषाल ने SIES College of Arts, Science, and Commerce से पढ़ाई की है, उनका Major सब्जेक्ट English था

श्रेया घोषाल

'यो यो हनी सिंह', 'ब्राउन रंग' हो या 'ब्लू आइज़' हनी सिंह का जादू जमकर चला। हनी सिंह के पास Trinity School for Music, UK की डिग्री है।

हनी सिंह

'कर गई चुल' और 'गेंदा फूल' जैसे एक से बढ़कर एक हिट गाना देने वाले बादशाह ने इंजीनियरिंग की है। बादशाह ने PEC University of Technology से Civil Engineering की पढ़ाई की है।

बादशाह

अपनी प्यारी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सोनू निगम 4 साल की उम्र से स्टेज पर गाना गा रहे हैं! 90 के दशक के पॉप गाने हो या बॉलीवुड के रोमैंटिक गाने सोनू का जलवा आज भी क़ायम है। सोनू निगम ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।

सोनू निगम

सुनिधि चौहान अपनी सुरीली आवाज के चलते लाखों दिलों पर राज करती हैं। सुनिधि ने अपनी आवाज से हर बार सरप्राइज़ दिया है। सुनिधि ने स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई नहीं की। उन्होंने Greenway Modern School से पढ़ाई की है।

सुनिधि चौहान

'तेनु सूट सूट करदा', 'लगदी लाहौर दी' जैसे हिट गाने देने वाले गुरु रंधावा की ने Indian Institute of Planning & Management, Delhi से MBA की डिग्री हासिल की है।

गुरु रंधावा

नेहा कक्कड़ भी बेहद छोटी उम्र से स्टेज पर जगराते कर रही हैं। उन्होंने 4 से 16 साल की उम्र तक सिर्फ़ भजन गाए। नेहा के स्कूली शिक्षा के बाद की कोई जानकारी नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक नेहा ने दिल्ली के New Holy Public School से पढ़ाई की है।

नेहा कक्कड़

ए. आर. रहमान के प्रोफ़ेशनल एक्सपीरियंस के चलते उन्हें स्कॉलरशिप मिली और उन्हें Trinity College, Oxford में पढ़ाई करने का मौका मिला। वहीं रहमान ने Christian College, चेन्नई से भी पढ़ाई की है।

ए. आर. रहमान

अरमान मलिक युवाओं चहेते हैं। अरमान की आवाज़ दिल को छू जाती है। अरमान ने Berklee College of Music, Boston से पढ़ाई की है।

अरमान मलिक

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here