ऐजाज़ खान की लव लाइफ!

January 08, 2021

एजाज खान बिग बॉस 14 के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक हैं।

ऐजाज़ टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के साथ रिश्ते में थे।

दोनों ने एक दूसरे के साथ बहुचर्चित शो काव्यांजलि में अभिनय किया था।

उनका रिलेशनशिप ज्यादा दिनों का नहीं था, अनीता ने अब रोहित रेड्डी से खुशी-खुशी शादी कर ली है।

एजाज ने जाहिर तौर पर नताली डि लुसियो को भी डेट किया था लेकिन, इस बारे में उन्होंने कभी बात नहीं की।

दोनों ने बड़े पॉजिटिव नोट पर अपने रिश्ते को ख़त्म किया था।

बिग बॉस के एक एपिसोड के दौरान, एजाज ने खुलासा किया कि उनकी पूर्व प्रेमिका ने उनके  खिलाफ नकली दहेज का मामला दर्ज करने की धमकी दी थी।

उन्होंने आगे खुलासा किया कि वह धर्मसंकट में थे और वह अकेले बैठकर जोर से रोते थे।

इसके बाद एजाज ने कहा कि उस लड़की ने उन्हें बताया कि वो ऐसा किसी के कहने पर कर रही थी, ये इशारा विकास गुप्ता की तरफ था।

बिग बॉस के घर में एजाज खान और पवित्रा पुनिया एक दूसरे से मिले।

उन्होंने घर ओर ही अपने प्यार को कबूला और पवित्र से वादा किया कि वो जब घर से बहार निकलेंगे तो अपने पिता से उन्हें मिलवाएंगे!

इनके अलावा जानिए गौहर खान और जैद की लव स्टोरी भी!