महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी शाहीन भट्ट पर्दे पर कभी सामने नहीं आईं। वह पर्दे के पीछे का काम संभालती हैं। शाहीन फिल्मों में एक्टिंग करने के बजाय बैक स्टेज का काम देखती हैं।
रिद्धिमा कपूर साहनी
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी फैशन इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वे एक जूलरी डिजाइनर हैं। वह फ़िल्मी पर्दे से दूर रहीं।
मसाबा गुप्ता
नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं। मसाबा एक वेल नोन फैशन डिजाइनर हैं।
अंशुला कपूर
बोनी कपूर की बड़ी बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर कैमरे पर कम ही दिखाई देती हैं। अंशुला गूगल एंप्लॉइ रह चुकी हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन के HRX ब्रांड कंपनी में बतौर ऑपरेशंस मैनेजर काम भी किया।
अहाना देओल
धमेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल ने एक्टिंग में ना होने के बावजूद काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। वे एक प्रोफेशनल ओडिसी डांसर हैं।
श्वेता नंदा
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की चहेती बेटी श्वेता नंदा फिल्मों से दूरी रहीं। उन्होंने लॉरियल के लिए मॉडलिंग की थी और नेक्स्ट जेन टॉक शो को भी होस्ट किया है। वहीं श्वेता बच्चन खुद का क्लोदिंग ब्रांड भी चलाती हैं।
रिया कपूर
अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिया फैशन स्टाइलिस्ट होने के साथ साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। रिया फ़िल्मी पर्दे से दूर रहीं। वे अपनी बहन सोनम की स्टाइलिस्ट हैं।
राहुल भट्ट
महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट की तरह फ़िल्मी चकाचौंध से दूर रहे। राहुल एक प्रोफेशनल फिटनेस ट्रेनर हैं। फिल्म दंगल में राहुल ने ही आमिर खान को ट्रेनिंग दी थी।
सुनैना रोशन
राकेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की बहन सुनैना फ़िल्मी दुनिया से दूर रहीं। उन्होंने परिवार के प्रोड्क्शन हाउस फिल्मक्राफ्ट को सक्सेसफुली आगे बढ़ाया।
कुश सिन्हा
बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के छोटे बेटे और सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा भी बॉलीवुड की चकाचौंध से बहुत दूर हैं। कुश फिल्म एक्टर बनने के बजाए फिल्मों के डायरेक्शन में ज्यादा इंटरेस्ट रखते हैं।
बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!