‘बाजीराव मस्तानी’ में तन्वी आजमी ने एक मराठा विधवा की भूमिका निभाई थी। इस किरदार को जीवंत रूप देने के लिए तन्वी वास्तव में गंजी हुईं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने 'ऐ दिल है मुश्किल' में एक कैंसर पेशंट का किरदार निभाया था। इस किरदार को रियल लुक देने के लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा दिया था।
प्रियंका चोपड़ा
फिल्म 'मैरी कॉम' में प्रियंका ने मेरी कॉम का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए प्रियंका ने बहुत मेहनत की। इस किरदार के लिए प्रियंका ने अपने बाल तक मुंडवा दिए।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर अपने किरदार के लिए जमकर मेहनत करते हैं। फिल्म 'हैदर' के लिए उन्होंने अपने बालों की कुर्बानी भी दे दी थी और वह गंजे लुक में नजर आए।
आमिर खान
आमिर खान अपने किरदार को हमेशा दमदार बनाने के लिए क़ाफी मेहनत करते हैं। फिल्म 'गजनी' में उन्होंने अपने बालों की कुर्बानी दी थी।
संजय दत्त
संजय दत्त ने फिल्म 'अग्निपथ' में कांचा चीना के किरदार के लिए अपने बाल मुंडवा दिए थे।
शिल्पा शेट्टी
फिल्म 'द डिजायर' में काम करने के लिए शिल्पा शेट्टी ने अपने बालों की कु्र्बानी दी थी।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' में अपने लुक से सभी को चौंका दिया। इसके लिए उन्हें गंजा भी होना पड़ा।
शबाना आजमी
शबाना आजमी ने अपनी शानदार एक्टिंग से हमेशा सभी का दिल जीता है। वह अपने किरदार के लिए जमकर मेहनत करती हैं। शबाना फिल्म 'वाटर' के लिए गंजी हुई थीं।
लीजा रे
लीजा रे ने फिल्म 'वाटर' में अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए लीजा ने अपने बाल भी मुंडवाए थे।
बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!