अक्षय कुमार के पिता हरि ओम भाटिया अमृतसर में बेस्ड इंडियन आर्मी के जवान थे, लेकिन आर्मी छोड़ अमृतसर से दिल्ली आ गए।
दिशा पटानी
दिशा पटानी की बहन खुशबू सेना में लेफ्टिनेंट हैं। सेना में लेफ्टिनेंट रहते हुए खुशबू देश की सेवा कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के पापा अशोक और मां मधु, दोनों ही इंडियन आर्मी में फिज़िशियन थे।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद आर्मी ऑफिसर थे। जब प्रीति 13 साल की थीं, तब एक कार एक्सीडेंट में उनके पिता की मौत हो गई। अब प्रीति के भाई दीपांकर इंडियन आर्मी में कमिशन्ड ऑफिसर हैं।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन के पापा शुबीर सेन विंग कमांडर थे हालांकि शुबीर के नाम के आगे अब रिटायर्ड लिखा जाता है।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया के पिता प्रदीप सिंह धूपिया नौसेना में कमांडर थे।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा के पापा अजय कुमार शर्मा कर्नल के पोस्ट पर थे, जब वो इंडियन आर्मी से रिटायर हुए।
लारा दत्ता
लारा दत्ता के पिता एल.के दत्ता इंडियन एयर फोर्स से विंग कमांडर के पद से रिटायर्ड हुए।
चित्रागंदा सिंह
चित्रागंदा सिंह के पिता निरंजन सिंह भारतीय थलसेना में कर्नल रहे हैं।
गुल पनाग
गुल पनाग के पिता एच.एस पनाग रिटायर्ड लेफ्टिनेंट आर्मी ऑफिसर हैं। एच.एस पनाग को कई बड़े मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
सेलीना जेटली
सेलीना जेटली के पिता वी. के. जेटली सेना में बड़े अधिकारी रहे हैं। वहीं उनके भाई थलसेना में कार्यरत हैं।
बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!