बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस सना खान ने शादी के बाद हनीमून सेलीब्रेट करने के लिए कश्मीर को चुना। सना खान अपने पति अनस सईद के साथ कश्मीर के गुलमर्ग जा पहुंची थीं।
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत के साथ दुबई में हनीमून मनाने गई थीं। दुबई की खूबसूरत इमारतों के बीच नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत के साथ रोमांस करती नजर आई थीं।
आदित्य नारायण शादी के बाद हनीमून मनाने कश्मीर के गुलमर्ग पहुंचे। आदित्य नारायण ने अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने हनीमून डेस्टीनेशन के लिए मालदीव को चुना। मालदीव में काजल अग्रवाल ने अपने पति के साथ रोमांटिक फोटोशूट भी करवाया था।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी अक्टूबर 2012 में हुई थी। शादी के बाद वे अपने हनीमून के लिए स्विजरलैंड स्थित Gstaad गए थे।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने शादी के बाद लंदन में अपना हनीमून सेलिब्रेट किया। उनका यह हनीमून डेस्टिनेशन दूसरे सेलेब्स के भी फेवरेट जगहों में से एक है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने हनीमून डेस्टीनेशन के लिए यूरोप ट्रिप को चुना।
काजल और अजय देवगन की हनीमून स्टोरी काफी मजेदार है। उन्होंने अपने हनीमून के लिए वर्ल्ड टूर का प्लान किया।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हनीमून के लिए फिनलैंड को अपना हनीमून डेस्टिनेशन चुना। दोनों ने इस लोकेशन को खास वजहों से भी सेलेक्ट किया ताकि वहां उन्हें कोई डिस्टर्ब ना कर सके।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने हनीमून के लिए बहामाज को चुना। समंदर किनारे बहामाज की खूबसूरत और प्रकृति से भरपूर वादियों में उन्होंने अपना हनीमून एंजॉय किया।
बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!