'सांड की आंख' में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू दोनों ही एक्ट्रेसेज बुजुर्ग महिला के किरदार में नजर आईं थी। दोनों ने शूटर दादी का किरदार निभाया। भूमि इसमें भी बेहद कमाल की नजर आईं।
'सांड की आंख' में भमि ने ना सिर्फ अपने रंग-रूप और चाल-ढाल को किरदार के अनुरूप बदला बल्कि बोलने के लहजे और एक्टिंग में भी वो दम दिखाया।
फिल्म 'सोनचिड़िया' में भूमि पेडनेकर ने सशक्त महिला का किरदार निभाया था।
भूमि पेडनेकर ने गांव की महिला का किरदार शानदार तरीके से निभाया। जिसमें भूमि ने अपनी एक्टिंग से चार चांद लगाए।
फिल्म 'दम लगा के हईशा' में भूमि पेडनेकर ने काफी वजन वाली एक महिला का किरदार निभाया था। फिल्म और फिल्म में भूमि के काम को काफी पसंद किया गया।
'दम लगा के हईशा' भूमि की डेब्यू मूवी थी। अपनी पहली ही फिल्म में भूमि ने एक मोटी औरत बनकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
फिल्म 'बाला' में भूमि ने एक सांवली लड़की का किरदार निभाया था।
भूमि ने अपना किरदार बखूबी निभाया था। अपने किरदार को पकड़कर रखा था। फिल्म में भूमि ने एक अलग भूमिका निभाकर लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी।
दुर्गामती का ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है। इसमें भी भूमि का अलग कैरेक्टर देखने को मिल रहा है।
लुक के मामले में भूमि अपनी अन्य फिल्मों की तरह ही फिर एक बार अलग नजर आई हैं।
बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!