कंगना रनौत की फ़िल्म क्वीन 2013 में रिलीज़ हुई थी और इसे जनता और क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया था। लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद इस तरह की पॉजिटिव फ़िल्म देखना काफी अच्छा होगा!
पिकू
2015 में दीपिका पादुकोण जिस तरह पिकू में अपने पिता बनें अमिताभ बच्चन की देखभाल करती है, हमें यकीन है कि लॉकडाउन में हर किसीने अपने पेरेंट्स का ऐसा ही ख़याल रखा होगा।
इंग्लिश विन्ग्लिश
श्रीदेवी की फ़िल्म इंग्लिश विन्ग्लिश कई औरतों के लिए एक इन्स्पयारिंग कहानी थी। लॉकडाउन के बाद इस तरह की कहानी को थिएटर में फिर से रिलीज़ करके बहुत लोगों को आगे बढ़ाया जा सकता है।
केसरी
अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी 2019 में ही रिलीज़ हुई थी। देश के प्रति हम सबमें जो भावनाएं हैं उसके लिए लोग इस फ़िल्म को भी थिएटर में जरूर देखना चाहेंगे।
डिअर ज़िन्दगी
आलिया भट्ट और शाहरुख़ खान स्टारर डिअर ज़िन्दगी सिर्फ एक फ़िल्म नहीं बल्कि इसे देखने वालों के लिए भी एक महत्वपूर्ण कहानी थी। इसके किसी न किसी हिस्से से आप ज़रुर रिलेट करते होंगे!
हिचकी
रानी मुखर्जी की फ़िल्म हिचकी 2015 में रिलीज़ हुई थी और इस फ़िल्म को कई लोगों ने बहुत पसंद किया था। इसे फिर से थिएटर में देखना काफी अच्छा होगा।
दिल धड़कने दो
प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, फ़रहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह स्टारर दिल धड़कने दो एक फैमिली ड्रामा है जिसे पूरी फैमिली एक बार फिर से थिएटर में देखना जरूर चाहेगी।
गोलमाल अगेन
अजय देवगन की फ़िल्म गोलमाल का तो हर पार्ट बेहतरीन है लेकिन, गोलमाल अगेन को अगर फिर से थिएटर में दिखाया जाए तो ये लाइट हर्तेद कॉमेडी लोग बहुत एन्जॉय करेंगे।
बजरंगी भाईजान
2015 में रिलीज़ हुई सलमान खान की फ़िल्म बजरंगी भाईजान को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस ईद सलमान की फ़िल्म को लोगों ने बहुत मिस किया, ऐसे में सलमान की इस फ़िल्म का रि-रिलीज़ होना बनता है!
3 इडियट्स
आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान की फ़िल्म 3 इडियट्स को यंग फ्रेंड ग्रुप ज़रुर फिर से थिएटर में देखना चाहेगा!
बॉलीवुड, टीवी और वेब वर्ल्ड की सभी बड़ी-छोटी ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें!