सोनम कपूर के शादी में सज सवार कर दिंखे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर

अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर पहुंचे सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में

अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर पहुंचे सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में

सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घर सजकर तैयार हो चुका है, रिश्तेदारों का जुटना शुरू हो चुका है, वहीं रस्में शुरू होने से पहले संगीत सेरेमनी भी जोरों पर हुईँ। जबकि आज है सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी। इसी बीच सोनम की शादी में शरीक होने कजन भाई-बहन अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर बांद्रा स्थित मासी के घर पहुंचे।

 

जहाँपर सोनम हुआ आनंद शादी के बंधन में बंधेंगे। वैसे देखा जाए तो, अर्जुन कपूर काफी स्मार्ट नजर आ रहे है। अर्जुन कपूर ने नीले रंग का कुरता पजामा पहना है। इस सीधे सादे लिबाज में अर्जुन कपूर काफी डिसेंट लुक में दिखाई दे रहे है।अंशुला कपूर ने क्रीम और पिंक कलर का लेहंगा चोली पहना है। अपने बालों को ऊपर बांध दिया है। इस लुक में अंशुला कपूर खूबसूरत नजर आ रही है।

 

बता दें कि मंगलवार को इन दोनों के परिवार ने एक साथ मीडिया के सामने आकर शादी की डेट की जानकारी दी थी। बयान में कहा गया था, ‘शादी 8 मई को मुंबई में होगी। चूंकि यह एक निजी मामला है, हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं।

बता दे कि, शादी के समारोह को 3 हिस्से में बांटा गया है। पहले 7 मई को हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में अदा की गयी। मेहंदी की रस्म अनिल कपूर के घर ‘सनटेक सिग्नेचर आइसलैंड’ से हुई । इसके बाद 8 मई को यानि आज के दिन में शादी की रस्में अदा की जाएंगी । शादी सोनम की मौसी की हवेली से होगी। इसके बाद 8 मई को ही शाम को होटल ‘द लीला’ में ग्रांड रिसेप्शन होगा।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.