
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान बेटे तैमूर अली के साथ बांद्रा शॉपिंग करने के दौरान स्पॉट हुए। सैफ अली खान ब्लू टी शर्ट और जींस में नजर आए। करीना कपूर ने ब्लू रक्ड जींस के साथ रैंबो प्रिंट टॉप पहना हुआ था। तैमूर अली खान ने भी ब्लू टी शर्ट और रेड कलर के हाफ पैंट पहनी हुई थी और काला चश्मा भी पहन रखा था।

यह पहली बार हुआ है कि तैमूर अली खान किसी सेलिब्रिटी की तरह काला चश्मा पहने हुए बाहर दिखाई दिए। अब वो पूरी तरह से सेलिब्रिटी हो गए हैं। दरअसल, ये चश्मा सैफ अली खान ने मीडिया को देखते हुए भी लगाया।

आपको याद होगा हाल ही में सैफ अली खान मीडिया पर काफी गुस्सा हुए थे। इसकी वजह थी तैमूर अली खान के प्रति मीडिया आकर्षण। मीडिया फोटोग्राफर जहां भी तैमूर अली खान को देखते हैं वो उसकी बहुत ज्यादा फोटो खींचने लगते हैं।

सैफ अली खान ने यह देखकर कई बार मीडिया के फोटोग्राफर्स को टोका है कि वह उनकी फोटो न खींचे। कैमरे के फ्लैश लाइट तैमूर की आंखों पर पड़ती है, तो इतनी फोटो मत खींचो की वह अंधा हो जाए।

शायद इसी वजह से तैमूर खान जब पापा के साथ स्पॉट हुए तो उस दौरान सैफ अली खान ने उन्हें काला चश्मा पहना दिया, जिससे की कैमरों की फ्लैश लाइट उनकी आंखों को नुकसान न पहुंचा सके।

तैमूर अली खान के पापा और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली एयरपोर्ट पर दिखे तो कुछ फोटोग्राफर उनकी फोटो लेने लगे। इस पर सैफ अली खान फोटोग्राफरों पर गुस्सा हुए और उन्हें फोटो नहीं खींचने की चेतावनी दी। इतना ही नहीं उन्होंने कह दिया कि फोटो मत खींचों बच्चा अंधा हो जाएगा।

हालांकि इसके बाद कहा गया कि सैफ अली खान ने मीडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया। इसके बाद सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में तैमूर अली खान मीडिया के प्रति लगाव के बारे में बताया।

सैफ अली खान ने कहा कि तैमूर अली खान अब फोटोग्राफर को मीडिया वाले कहकर बुलाता है। तैमूर हाथ में कैमरा फोन लेकर घर में घूमता है तो सभी को पोज देने के लिए कहते हैं। कैमरा फोन के पीछे वो खींचीक- खींचीक भी कहते हैं।

आपको बता दें कि तैमूर अली खान के पीछे मीडिया काफी दीवानी है। तैमूर अली खान बॉलीवुड के पहले ऐसे स्टार किड हैं, जिन पर मीडिया सबसे ज्यादा नजर रखती है। मीडिया उनके प्ले स्कूल, खेलने या कही भी जाते हैं मीडिया उनकी फोटो लेना शुरू कर देती है।

तैमूर की पॉपुलेरिटी अब से नहीं है, बल्कि बचपन से ही है। मीडिया तैमूर अली खान के बचपन से लगातार फोटो लेते आ रही है। मीडिया के साथ-साथ आम लोग भी तैमूर अली खान को काफी पसंद करते हैं।
Story Author: रमेश कुमार

ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053