
सपना चौधरी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। हरियाणी की ये छोरी अपने गाने और डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। उनके शो के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। फैंस उनके एक लुक के लिए बेताब रहते हैं। बेहतरीन डांस के साथ ही सपना का स्टाइल भी लाजवाब होता है। ये आपको इंडियन से वेस्टर्न हर आउटफिट में नजर आ जाएंगी।

सपना बिग बॉस से सीजन 11 में नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में वो एक मजबूत दावेदार के रूप में देखी जाती थी। वहां भी वो अपने बिंदास अंदाज के लिए पॉपुलर रही।

वक्त के साथ सपना चौधरी के लुक और स्टाइल में काफी बदलाव आया है। पहले ये जहां ज्यादातर इंडियन आउटफिट में ही नजर आती थी वहीं, ये अब आपको वेस्टर्न कपड़ों में भी दिख जाएंगी।

सपना इंटरनेट सेंसेशन हैं। उनके गाने और डांस मूव्स के वीडियो जब आते हैं वायरल हो जाते हैं। उनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी है। इंस्टाग्राम पर भी उनके मिलियन फॉलोअर्स हैं।

सपना चौधरी का ये रेड गाउन अवतार काफी हॉट और खूबसूरत है। इसे उन्होंने साइड खुले बालों के साथ और भी सुंदर लुक दिया है। ये हर लुक में बेहद अच्छी लगती हैं।

उनका ये साड़ी लुक देखकर आप भी इससे नजरें नहीं हटा पाएंगी। ये जो पहनती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। सपना का ट्रेडिशनल लुक हमेशा से काफी खूबसूरत रहा है और वक्त के साथ ये और स्टाइलिश होता गया है।

सपना चौधरी के फैंस देश के हर कोने में हैं। जब भी कही उनका शो होता है लाखों की भीड़ उनका प्रोग्राम देखने पहुंचती हैं। ये अपनी एक झलक से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। उनकी खूबसूरती काबिले तारीफ है।

बिग बॉस में ये हिना खान के साथ दोस्ती को लेकर भी काफी चर्चे में रही थी। वहां भी जब ये वीकेंड में तैयार होकर आती थी तो उनका लुक देखकर सब उनकी तारीफें करते थे। ये अपने स्टाइल और खूबसूरती से हर जगह छाप छोड़ जाती हैं।

सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 में हरियाणा के रोहतक में हुआ था। ये भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने कई चैट शो में अपनी स्ट्रगल की कहानी शेयर कर चुकी हैं जिसे जानकर आपको मालूम होगा कि इस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है।

सपना चौधरी कई पंजाबी वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं जिसमें उनका खूबसूरत अवतार देखने को मिला। ये सैम वर्मा और 2टैबू के गाने 'छोरी 96 की' में नजर आई थी। वीडियो ने यूट्यूब पर आते ही तहलका मचा दिया था।

वैसे तो सपना चौधरी पहले से ही काफी पॉपुलर थी, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी बिग बॉस 11 में आने के बाद और बढ़ गई। इस शो में उन्होंने अपने अंदाज और स्टाइल के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थी।
Story Author: जागृति प्रिया

jagriti.priya@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053