
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। सान्या मल्होत्रा इस समय मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने एक बार फिर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस जमकर लाइक्स की बौछार कर रहे हैं।

सान्या मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह बिकीनी पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने हैट पहन रखा है। सान्या मल्होत्रा तीन तस्वीरों में अलग-अलग पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।

सान्या मल्होत्रा की इन तस्वीरों को उनके फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं और साथ ही रिएक्शन भी दे रहे हैं।

सान्या मल्होत्रा की इन तस्वीरों पर खबर लिखे जाने तक 20 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा आखिरी बार डायरेक्टर अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म 'लूडो' में दिखाई दी थीं।

सान्या मल्होत्रा आने वाले समय में एक्टर विक्रांत मेसी और बॉबी देओल संग फिल्म 'लव हॉस्टल' में काम करती नजर आएंगी।