Republic Day 2020: गणतंत्र दिवस की कुछ ख़ास बातें, जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे

Republic Day Interesting Facts In Hindi: गणतंत्र दिवस पर प्रत्येक वर्ष राजपथ पर परेड होती है। 26 जनवरी को होने वाली परेड को लेकर कई दिनों पहले से तैयारी शुरू हो जाती है। इस बार 17, 18, 20 और 21 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल होगी। इस परेड में भव्य झांकियां निकाली जाती हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर कुछ बातें जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ें।

गणतंत्र दिवस परेड की तस्वीर

Republic Day 2020: गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर प्रत्येक वर्ष राजपथ पर परेड होती है। 26 जनवरी को होने वाली परेड को लेकर कई दिनों पहले से तैयारी शुरू हो जाती है। इस बार 17, 18, 20 और 21 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल होगी। इस परेड में भव्य झांकियां निकाली जाती हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर कुछ बातें जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ें।

26 जनवरी पर भव्य परेड देश की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए बड़े स्तर पर आयोजित की जाती है।

गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आयोजन नई दिल्ली स्थित राजपथ पर किया जाता है। इस परेड के बारे में आपको बताते हैं 1950 से लेकर 1954 तक परेड का आयोजन स्थल राजपथ नहीं था। इन वर्षों में गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन क्रमशः इरविन स्टेडियम (अब नेशनल स्टेडियम), किंग्सवे, लाल किला और रामलीला मैदान में किया गया था।

26 जनवरी की परेड की शुरुआत राष्ट्रपति के आगमन के साथ होती है। परेड में सर्वप्रथम राष्ट्रपति के घुड़सवार अंगरक्षकों के द्वारा तिरंगे को सलामी दी देते हैं। उसी समय राष्ट्रगान होता है। वहीं साथ ही 21 तोपों की सलामी दी जाती है। बता दें 21 तोपों से फायरिंग नहीं होती है, बल्कि भारतीय सेना के 7 तोपों, जिन्हें 25 पौन्डर्स कहा जाता है, के द्वारा तीन-तीन राउंड की फायरिंग की जाती है।

26 जनवरी 1955 में राजपथ पर आयोजित पहले गणतंत्र दिवस समारोह में पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद मुख्य अतिथि के रूप में आए थे।

प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी की परेड में गीत “Abide with Me” निश्चित रूप से बजाया जाता है क्योंकि यह महात्मा गांधी का पसंदीदा गीत था। वहीं अब इस गीत के स्थान पर भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को बजाया जाएगा।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.