
जल्द ही फिल्म 83 (Film 83) के जरिए लोगों के बीच 1983 के वर्ल्ड कप (World Cup) की कहानी एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पेश करने वाले हैं, जिसके लिए फिलहाल वह अपने को स्टार्स के साथ शूट के पहले शेड्यूल के लिए लंदन रवाना हो गए हैं।

रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर उनके को स्टार्स भी नजर आएं। फिल्म के सभी कलाकारों ने ब्लैक कलर का कोट पैंट पहना हुआ था और वह सभी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह नजर आ रहे थे।

इस दौरान एक्टर रणवीर सिंह अपने को स्टार्स के साथ एयरपोर्ट पर पूरे जोश में नजर आएं। इस तस्वीर में उनका जोश और खुशी दोनों ही साफ नजर आ रही है।

एक्टर रणवीर सिंह के साथ इस मूवी में आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, ऐमी विर्क और साहिल खट्टर नजर आने वाले हैं।

बैंड बाजा बारात से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 83 के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह और उनके को स्टार्स ने इस फिल्म के शूट पर जाने से पहले क्रिकेट खेलने की ट्रेनिंग ली थी।

एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी इस फिल्म के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते हुए का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ की शूटिंग लंदन से शुरू होकर, दिल्ली, मुंबई समेत भारत के कई शहरों में होगी।

कबीर खान की 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। कपिल देव के जैसे दिखने के लिए रणवीर सिंह ने अपने बाल भी बढ़ाए थे।

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी, उम्मीद करते हैं की रणवीर कपूर की बाकी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी जबरदस्त हो।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा

deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053