
प्रियंका चोपड़ा ने अपने मेहंदी और संगीत के रस्म के दिन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें दोनों बड़े ही प्यारे दिख रहे हैं लेकिन प्रियंका का लिखा कैप्शन- 'हमारे रिश्ते में सबसे अहम बात यह है कि हम दो मुल्क के हो कर भी एक-दूसरे की संस्कृति और परंपरा को निभा रहे हैं। पूरे सम्मान के साथ अदा कर रहे हैं। भारतीय लड़की के लिए मेहंदी की रस्म कितनी अहम होती है ये तो जानते ही हैं। हमारे सपनों का जश्न शुरू हो गया।'

प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी और उनकी हंसी ने तो दिल जीत लिया है। उनकी मेहंदी देखकर तो दूल्हे राजा खुशी से झूम उठे हैं। वैसे प्रियंका काले चश्मे में थोड़ी ज्यादा कातिल दिख रही हैं।

ये तस्वीर तो वाकई गजब का है। प्रियंका चोपड़ा की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर, निक साली परणीति चोपड़ा और उनकी घरवाली तो बहुत ही खुश नजर आ रही हैं। सोफी को बहुत मजा आ रहा है इंडियन कल्चर में।

वाव, इट्स ग्रेट ना! प्रियंका को इस तरह से नाचते शायद ही किसीने देखा होगा। पीला, हरा और कई रंगों वाला इनका रंगीला ड्रेस और इनकी घिरनी जैसी नाचती कमर ने तो निक को पागल बना दिया होगा।

निक को भारत की परंपरा बहुत पसंद आ रही है। दूल्हे राजा तो यारों के कंधों पर सवार हो गए हैं। इस मौके पर ये बहुत आनंद लेते दिख रहे हैं।
Story Author: रवि गुप्ता

ravi.gupta@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053