
जल्द ही आपका फेवरेट डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 शुरु होने जा रहा है। इस बार इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट सोमी खान-दीपक ठाकुर का नाम सामने आ रहा है। चलिए जानते है बाकी कंटेस्टेंट के बारे में।

बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रह चुके रोमिल चौधरी नच बलिए 9 में नजर आ सकते हैं। उनकी पत्नी दीक्षा के साथ वो शो में हिस्सा लेने की तैयारी में है।

इस साथ ही एक्ट्रेस और बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं सना खान भी इस शो में हिस्सा ले सकती हैं। इसमें उनका साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड और फेमस कोरियोग्राफर मेलविन लुइस देंगे।

टीवी शो राधाकृष्ण में नजर आने वाले सुमेध मुदगलकर और राधा मल्लिका सिंह इस शो में डांस करते हुए नजर आ सकते हैं। वैसे आपको बताते चलें कि शो में कृष्ण बने सुमेध और राधा बनी मल्लिका दोनों रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में हैं।

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ चुकें रोहन मेहरा और कांची सिंह के भी शो में आने की बात कही जा रही है। फेमस कपल नच बलिए का पार्ट बन सकते हैं।

कलर्स टीवी के सीरियल सिलसिला बदलते रिश्ता का की एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी पति नीरज खेमका के साथ नच बलिए 8 में पार्ट ले सकती है। वैसे ये जोड़ी साथ में बेहद ही प्यारी लगती है।

छोटी बहू और अब शक्ति सीरीयल में एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली रुबीना दिलाइक अपने पति और एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ नच बलिए में थिरकाती हुईं नजर आएंगी।

इसके अलावा नागिन 3 और ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस अनीत हसनंदानी अपने पति रोहित रेड्डी के साथ शो में नजर आ सकती है। दोनों एक साथ बेहद प्यारे लगते हैं।

वहीं, सब टीवी के शो अलादीन: नाम तो सुना होगा में लीड स्टार के तौर पर नजर आ रहे सिद्धार्थ निगम और अवनीत कौर नच बलिए का हिस्सा हो सकते हैं। दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

साथ ही रोडीज फेम वरुण सूद अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल के साथ इस शो में डास करते हुए नजर आ सकते हैं। दोनों को हाल ही में एक रियलिटी शो में साथ देखा गया था।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा

deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053