मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सितारों संग कुछ इस तरह मनाया उमंग 2019, देखें खास 20 तस्वीरें

हर साल बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर से मुंबई पुलिस के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार के कार्यक्रम 'उमंग 2019' में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अजय देवगन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट सहित तमाम फिल्मी सितारों ने अपने अंदाज में मुंबई पुलिस को सलाम किया।

'उमंग 2019' के स्टेज पर एक साथ दिखे अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह।

मुंबई पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम 'उमंग 2019' में बॉलीवुड सितारों ने अपनी चमक से चार चांद लगा दिए। स्टेज पर अक्षय कुमार जहां पुलिस की वर्दी में नजर आए तो अपने बिंदास अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले 'सिंबा' रणवीर सिंह और अजय देवगन भी स्टेज पर मस्ती-मजाक के मूड में दिखे।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पूरी जिम्मेदारी से मुंबईवासियों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी मुंबई पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम 'उमंग 2019' में शिरकत की। स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से माधुरी ने चार चांद लगा दिए।

स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह ने बेहद फिल्मी स्टाइल में एंट्री मारी। उन्होंने कार पर सवार होकर इवेंट में एंट्री की।

पिछले साल 'दिलबर-दिलबर' गाने में अपने डांस और अपनी अदाओं से दर्शकों का रिझाने वालीं नोरा फतेही ने भी स्टेज पर अपनी डांस परफॉर्मेंस से आग लगा दी।

सलमान खान के साथ 'जय हो' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री डेजी शाह ने भी अपने डांस से वहां मौजूद लोगों को अपना मुरीद बना दिया।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ ने अपनी परफॉर्मेंस से जमकर तारीफें लूटीं। ब्लू और ग्रीन स्कर्ट में जैकलीन बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अभिनेत्री वाणी कपूर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। वाणी के साथ पुलिसकर्मियों ने खूब तस्वीरें लीं। वाणी इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' के हीरो विक्की कौशल मुंबई पुलिसवालों के लिए भी हीरो नजर आए। पुलिसकर्मी उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए काफी उत्सुक दिखे।

पिंक, बेबी, मुल्क, सूरमा जैसी दमदार फिल्मों में अपने अभिनय का परिचय दे चुकीं तापसी पन्नू भी कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस साल वह मल्टीस्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आएंगी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी 'उमंग 2019' कार्यक्रम में एक साथ पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

रणबीर कपूर ने अपने कई हिट गानों पर परफॉर्म किया। रणबीर और आलिया इस साल 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

अभिनेत्री रिचा चड्ढा और कृति सेनन कार्यक्रम के दौरान एक साथ नजर आईं। कृति सेनन की फिल्म 'लुका छिपी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।

अभिनेत्री रिचा चड्ढा और कृति सेनन कार्यक्रम के दौरान एक साथ नजर आईं। कृति सेनन की फिल्म 'लुका छिपी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।

'रूबरू रोशनी' के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी मुंबई पुलिस के कार्यक्रम में पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी ढेरों तस्वीरें लीं।

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता जितेंद्र भी मुंबई पुलिस के सम्मान में कार्यक्रम में पहुंचे थे। पुलिसवाले उनके साथ फोटो खिंचाने को बेताब दिखे।

बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को भी मात देने वाले अभिनेता अनिल कपूर पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ मुंबई पुलिस के कार्यक्रम पहुंचे और उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी कार्यक्रम में पहुंची थीं। श्रद्धा इस साल 'एबीसीडी 3' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट वरुण धवन हैं।

हर फिल्म में एक्टिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले अभिनेता राजकुमार राव भी कार्यक्रम में नजर आए। बॉलीवुड में राजकुमार राव भी हिट फिल्मों की गारंटी बन चुके हैं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी मुंबई पुलिस के कार्यक्रम 'उमंग 2019' में नजर आईं। मुंबईवासियों की दिन-रात सुरक्षा करने के लिए उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।