
बॉलीवुड सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने 47 साल की उम्र में भी खुद को काफी मेंटेन रखा है। मलाइका सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शानदार तस्वीरें शेयर करती हैं। आज के समय में मलाइका यंग जनरेशन के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई हैं। खुद को फिट रखने के लिए मलाइका नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज करती हैं।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को फिट रहने के लिए आगाह करती रहती हैं। योग के साथ जुड़ने के लिए इनकरेज करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए तस्वीर शेयर की है। इसमें वे सर्वांगासन करती नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा बहुत ही आसानी के साथ सर्वांगासन आसन कर लेती हैं। मलाइका काफी समय से योग कर रही हैं और अब वे इस कठिन आसन को आसानी से करने के अभ्यस्त हो गई हैं।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा फैंस के साथ वीडियोज और तस्वीरें साझा करती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक और फोटो शेयर की है जिसमें वे पूल पर बैठी नजर आ रही हैं।

बता दें कि लॉकडाउन के समय में भी मलाइका ने अपनी फिटनेस रूटीन को बरकराक रखा और लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।

मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं।