Malaika Arora Arjun Kapoor Photos: सैटरडे नाइट कुछ यूं सेलिब्रेट करते दिखे बॉलीवुड लवबर्ड्स, देखिए तस्वीरें

बीते शनिवार बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म 'इशकजादे' के 7 साल पूरे हुए। शनिवार रात अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Arjun Kapoor) और दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखे।

बीते शनिवार बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'इशकजादे' के 7 साल पूरे हुए। यह अर्जुन की डेब्यू फिल्म थी।

शनिवार रात अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने मिलकर जश्न मनाया। दोनों अपने दोस्तों के साथ मुंबई में पार्टी करते दिखे।

लाइट ब्लू गाउन में मलाइका अरोड़ा काफी ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं अर्जुन रॉयल ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स में नजर आए।

इस पार्टी में अर्जुन और मलाइका के अलावा सैफ अली खान, करीना कपूर खान और रिया कपूर भी मौजूद थीं।

हमेशा की तरह इस बार भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मीडिया के कैमरों के सामने पोज देने से बचते नजर आए।

अर्जुन और मलाइका को पार्टी करना काफी पसंद है। शनिवार रात भी दोनों ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी में खूब मस्ती की।

बॉलीवुड के लवबर्ड्स अर्जुन और मलाइका अक्सर मुंबई के रेस्टोरेंट्स, एयरपोर्ट व पार्टियों में एक साथ दिख जाते हैं।

अपनी डेब्यू फिल्म 'इशकजादे' के 7 साल पूरे होने पर अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की थी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की पोस्ट पर 'क्लैप्स' इमोजी बनाकर जता दिया था कि उन्हें अपने प्यार पर कितना गर्व है।

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इस समय पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा संजय दत्त और कृति सेनन मुख्य किरदारों में हैं। आशुतोष गोवारिकर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

इस साल की शुरूआत में 'पानीपत' फिल्म में अर्जुन कपूर और संजय दत्त का लुक रिवील हुआ था। दोनों ही बॉल्ड लुक में बड़ी हुई दाढ़ी-मूंछों के साथ एक पार्टी में दिखे थे।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।