
बॉलीवुड में धक-धक गर्ल नाम से फेमस हुए एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। आज ही के दिन एक्ट्रेस 15 मई 1967 को मुंबई में पैदा हुआ थी।

ऐसे में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के मौके पर उनकी तस्वीरों के साथ-साथ जानिए उनसे जुड़ी कुछ अनकहीं बातें।

लगभग तीन दशकों से बॉलीवुड में अपने डांस, एक्टिंग और खूबसूरती से सबकों दीवाने बनाने वाली एक्ट्रेस का जन्म एक मध्यम वर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने मुंबई में ही अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी और साथ ही इस दौरान उन्होंने कथक भी सिखा था।

बहुत कम लोग ये जानते हैं कि फिल्मफेयर की हिस्ट्री में माधुरी दीक्षित सबसे ज्यादा बार बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। उन्हें फिल्मफेयर के लिए 14 बार नोमिनेट किया गया, जिसमें से वो 6 बार ही अवॉर्ड जीत पाईं।

फिल्मों की दुनिया में एक्ट्रेस ने 1984 में आई फिल्म अबोध से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें असली सफलता 1988 में फिल्म तेजाब से मिली थी।

माधुरी अपने समय की एकमात्र ऐसी महिला कलाकार रहीं, जिन्हें कथक सम्राट बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था।

जमशेदपुर के उनके एक फैन ने एक बार सरकार से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की अपील की थी। इतना ही नहीं उसने एक कैलेंडर भी बनाया जिसमें नए साल की शुरुआत उनके जन्मदिन के साथ थी।

माधुरी दीक्षित अपने समय की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थी। यहां तक की ऐसा कहा जाता है कि हम आपके हैं कौन फिल्म के लिए माधुरी ने एक्टर सलमान खान से भी ज्यादा फिस ली थी।

एक्ट्रेस ने 17 अक्टूबर, 1999 को लॉस एंजिल्स में रहने वाले डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की थी, इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया से ब्रेक ले लिया और अपने दो बेटे रायन और अरिन की परवरिश की। बाद में वह कुछ साल बाद फिल्मों की दुनिया में वापसी आईं।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा

deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053