
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मतदान करने के लिए जाते हुए। लोकसभा चुनाव 2019 का आज चौथे चरण का मतदान है। मायानगरी मुंबई में भी आज मतदान के दौरान के बॉलीवुड स्टार्स ने वोट डाले। (एपीएच इमेजेस)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वोट डालन के लिए न्यूयॉर्क से मुंबई आई। इस दौरान वह काफी खुश दिखाई दीं। महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा मतदान करने के बाद वापसी करते हुए। वह अपनी भाई की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं और आज मतदान किया।

मतदान करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना उंगली पर लगी चुनावी स्याही को दिखाते हुए एक फोटो पोस्ट किया और लोगों को वोट करने के अपील की।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि ये मूमेंट बहुत मैटर करता है और हर वोट एक आवाज गिनी जाती है। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान काफी दिखाई दीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ जाकर मतदान किया। आपको बता दें कि मां मधु चोपड़ा बेटी प्रियंका चोपड़ा के काफी करीब हैं।

नोर्थ मुंबई से कांग्रेस की प्रत्याशी और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी चुनाव डालने के लिए मतदान केंद्र पर गई। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई की उन्हें जीत मिलेगी।

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर नॉर्थ मुंबई से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी के खिलाफ मैदान में है। एक्ट्रेस चुनाव से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर मतदान करने के बाद अपनी चुनावी स्याही वाली उंगली दिखाते हुए। वह चुनावी मैदान में कांग्रेस की प्रत्याशी है, जाहिर उन्होंने खुद को वोट किया होगा।

उर्मिला मातोंडकर ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं पर डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया था। इसकी उन्होंने लिखित शिकायत भी दी थी।

बॉलीवुड एक्टर और सांसद परेश रावल मतदान के लिए अपने बूथ कैंप की ओर जाते हुए। वह भारतीय जनता पार्टी के नेता है।

भाजपा के सिटिंग सांसद परेश रावल ने अपनी पत्नी स्वरूप संपत के साथ मतदान किया। उन्होंने विले पार्ले के जमना बाई स्कूल के बूथ 250 और 256 पर अपना मतदान किया।

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने भी मतदान किया। इस दौरान वह काफी खुश दिखाई दिए। मतदान के बाद वह एक्ट्रेस सुमोना के साथ स्कूटी पर दिखाई दिए।

Story Author: रमेश कुमार

ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053