
लैक्मे फैशन वीक 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने रैंप पर वॉक किया। इस दौरान वह काफी अट्रैक्टिव दिखाई दीं। फोटोः विरल भय्यानी)

तारा सुतारिया ने रैंप पर वॉक के दौरान अपने शानदार मूव्स और अदाएं दिखाईं, जिसे देख वहां मौजूद तालियां बजाने लगे। उनका वॉकिंग एटीट्यूड उनकी पर्सनेलिटी पर चार चांद लगा रहे थे।

तारा सुतारिया फिल्मों में आने से पहले डिजनी के साथ कई बार काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘बिग बड़ा बूम’, ‘ओये जस्सी’ और ‘द सूट लाइफ ऑफ करण’ और ‘कबीर’ जैसे डिजनी इंडिया के शो में काम किया है।

लैक्मे फैशन वीक 2019 के रैंप पर पूजा हेगड़े ने रैंप पर वॉक किया । इस दौरा वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। उन्होंने लहंगा चोली पहना हुआ था। उनकी चोली पर लटकन भी है।

पूजा हेगड़े ने रैंप वॉक के दौरान अपने बाल खुल रखे थे। गले में एक अइवरी नेकलेस पहना हुआ है, जोकि उनकी ड्रेस से मैच कर रहा है। पूजा हेगड़े ने फिल्म मोहनजोदाड़ो से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

लैक्मे फैशन वीक 2019 के रैंप पर एक्ट्रेस डायना पेंटी भी अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाई। इस दौरान उन्होंने क्रीम कलर का लहंगा चोली पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने इसी कलकी चुन्नी भी ले रखी थी।

डायना पेंटी कई ने साल 2005 में मॉडलिंग के जरिए अपना करियर शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कई ब्रांड के लिए रैंप पर वॉक किया। साल 2012 में उन्होंने फिल्म कॉकटेल से डेब्यू किया।

लैक्मे फैशन वीक 2019 के रैंप पर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाईं। रैंप वॉक के दौरान उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्स साड़ी पहनी हुई थी।

आथिया शेट्टी ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर अब्राहम और ठकोर के डिजाइन की हुई मोनोक्रोम साड़ी पहनी काम। इस साड़ी में वह 1960 के दशक की एक्ट्रेस वाली फीलिंग दे रही हैं। इन्होंन फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

लैक्मे फैशन वीक 2019 के रैंप पर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आहना कुमरा ने भी अपनी खूबसूरत अदाओं से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान वह गुलाबी कलर के गाउन में नजर आईं।
Story Author: रमेश कुमार

ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053