
लैक्मे फैशन वीक 2019 में फिल्म कॉकटेल डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस डायना पेंटी ने रैंप पर वॉक किया। वॉक के दौरान उन्होंने लहंहा चोली पहना हुआ था, जिसके साथ एक चुन्नी ले रखी थी। ( फोटोः विरल भय्यानी)

डायना पेंटी ने रैंप पर वॉक के दौरान अपने शानदार मूव्स और अदाएं दिखाईं। इस दौरान वह काफी अट्रैक्टिव दिखाई दीं। उनका वॉकिंग एटीट्यूड उनकी पर्सनेलिटी पर चार चांद लगा रहे थे।

लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा बिखेरा। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का फूलों की छाप वाला जंप सूट पहना हुआ था।

रकुल प्रीत सिंह ने इस दौरान अपने खुले बाल रखे हुए थे। उन्होंने काफी हल्का मेकअप किया हुआ था। फिर भी वह काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के साथ भी रैंप पर वॉक किया।

लैक्मे फैशन वीक 2019 के रैंप र शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपनी अदाएं दिखाई। इस दौरान शाहिद कपूर व्हाइट आउटफिट में जबकि मीरा राजपूत ने शॉर्ट्स के साथ सेम कलर का ब्लेजर पहना हुआ था।

लैक्मे फैशन वीक 2019 के रैंप पर कई मॉडल्स ने अपने शानदार मूव्स दिखाए। इन मॉडल्स ने ट्रेशिनल कांजीवरम सिल्क साड़ियों के साथ रैंप पर वॉक किया।

लैक्मे फैशन वीक 2019 में रैंप पर वॉक के दौरान ये मॉडल्स काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। इनकी खूबसूरती और एटीट्यूड के आगे कई बॉलीवुड एक्ट्रेस फेल नजर आएंगी।

फिल्म मलाल से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर मीजान जाफरी भी लैक्मे फैशन वीक 2019 के रैंप पर दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने रेड कुर्ता कट शर्ट और ब्लैक जींस पहना हुआ है।

लैक्मे फैशन वीक 2019 में एक्टर जैकी भगनानी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान वह ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। इसके ऊपर उन्होंने क्रीम कलर का कोटी पहना हुआ था। वहा काफी हैंडसम दिख रहे थे।

लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर फिल्म वीरे दी वेडिंग से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शिखा तल्सानिया ने भी अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाईं। इस दौरान वह ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जो उन पर काफी सूट कर रहा था।
Story Author: रमेश कुमार

ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053