
कियारा आडवाणी ने अपना 27वां जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने एक शानदार पार्टी दी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप और इसकी मैचिंग की स्कर्ट पहनी हुई थी।

कियारा आडवाणी के जन्मदिन पार्टी में उनके बॉलीवुड दोस्तों ने भी हिस्सा लिया। करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एक साथ दिखाई दिए और वह ब्लैक आउटफिट में काफी स्टाइलिश लुक में दिखे।

कियारा आडवाणी के जन्मदिन पार्टी में उनके बॉलीवुड दोस्तों ने भी हिस्सा लिया। करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एक साथ दिखाई दिए और वह ब्लैक आउटफिट में काफी स्टाइलिश लुक में दिखे।

कियारा आडवाणी ने कबीर सिंह में अपनी एक्टिंग में फैंस का दिल जाता और ऑडियंस लेकर फिल्म क्रिटीक ने उनकी सराहना की। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया।

फिल्म कबीर सिंह में कियारा आडवाणी के को-स्टार शाहिद कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुए। शाहिद कपूर यहां कैजुअल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। शाहिद कपूर ने कियारा आडवाणी को जन्मदिन की बधाई थी।

कियारा आडवाणी के बर्थडे पर फिल्म जबरिया जोड़ी के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शामिल हुए। सिद्धार्थ मल्होत्रा यहां सफेद टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दिए।

कियारा आडवाणी के बर्थडे पार्टी में अरमान जैन, पुनित मल्होत्रा सहित कई बॉलीवुड सितारें शामिल हुए। स्क्रीन राइटर निरंजन आयंगर भी कियारा की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए।

एक्टर तुषार कपूर भी कियारा आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। कियारा आडवाणी की सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस ने बर्थडे विश किया। कई बॉलीवुड सितारों ने गोर्जियस एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर विश किया।

पिछले महीने रिलीज हुई कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्मेंस किया। इसके बाद उनकी फैन फॉलोविंग में बढ़ोत्तरी हुई।

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म शेरशाह में दिखाई देंगी। दोनों पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं।
Story Author: रमेश कुमार

ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053