
करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों स्टाइल के मामले में कम नहीं है। चाहे जिम हो या एयरपोर्ट लुक, ये इनका हर अंदाज काफी स्टाइलिश होता है। हाल ही में उनका ऐसा ही लुक देखने मिला।

करीना कपूर का ये लुक आप दोस्तों के साथ डे आउट के लिए अच्छा ऑप्शन है। इस ग्लैमरस लुक को आप भी कॉपी कर सकती हैं। सनग्लासेज से इसे परफेक्ट टच दें।

करीना कपूर जल्द ही टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। ये जीटीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस' के सातवें सीजन में बतौर जज नजर आएंगी।

मलाइका अरोड़ा का ये ब्लैक ब्यूटी अवतार काफी ट्रेंडी है। सनग्लासेज, बैगपैक और व्हाइट फुटवेयर और हाफ बन के साथ इसे उन्होंने पेयर कर स्टाइलिश दिया।

करीना जल्द ही इरफान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग के लिए वो जून में लंदन जाएंगी। इसके अलावा वो 'तख्त' और 'गुड न्यूज' में भी दिखेंगी।

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ रहा है। उनके शादी की खबरें भी आई दिन सुनने मिल रही हैं। ये जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है।

हाल ही में अर्जुन कपूर मलाइका के साथ शादी पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि उन्हें शादी के लिए कोई जल्दबाजी नहीं है और उनकी उम्र अभी शादी के लायक नहीं है।

फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में करीना एक पुलिस का किरदार निभाएंगी। इस रोल में आपने उन्हें इस एक्ट्रेस को पहले कभी नहीं देखा होगा। उनका ये किरदार काफी अलग है।

मदर्स डे के ठीक एक दिन पहले बड़ा संकल्प लिया। उन्होंने बाल स्वास्थ्य देखभाल और टीकाकरण के बारे में जागरुकता फैला कर हरेक नवजात के जीवन को बचाने की बात कही।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भले खुलकर अपने रिश्ते को न माने। पर आए दिन ये कई इवेंट पर साथ नजर आ जाएंगे। ये सोशल मीडिया पर भी एकदूसरे की तारीफ करते दिख जाते हैं।
Story Author: जागृति प्रिया

jagriti.priya@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053