
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना दिया। इस दौरान उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिला। उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना हुआ था। (फोटोः विरल भैय्यानी)

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में कहर ढाती हुई नजर आईं। वह काफी हॉट पोज देती हुईं नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मेटेलिक डीप-क्लीवेज गाउन पहना हुआ था। इसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर ने भी खूब तारीफें बटोरी। उनकी एंट्री बहुत ही धमाकेदार रही। इस दौरान वह काफी खूबसूरत लग रही थी।

मानुषी छिल्लर ने अवार्ड्स नाइट में सफेद थाई हाइ स्लिट गाउन पहना हुआ था। सफेद गाउन उनकी पर्सनैलिटी पर चार चांद लगा रहा था। उन्होंने हेयरस्टाइल भी काफी अलग रहा था।

फिल्म अंग्रेजी मीडियम में करीना कपूर खान की को-स्टार राधिका मदान ने भी अपना स्वैग दिखाया। उन्होंने एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में ट्रांसपेरेंट ब्लैक गाउन में अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा दिखाया।

एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी अपनी दिलकश अदाएं दिखाईं। रेड कार्पेट पर उन्होंने अपने शानदार पोज से लोगों का दिल जीता।

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना लिया। वह यहां किसी बार्बी डॉल की तरह लग रही थीं।

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस इहाना ढिल्लों ने भी ब्लैक शॉर्ट्स में रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। वह काफी बोल्ड नजर आ रही थी। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म हेट स्टोरी 4 से डेब्यू किया।

एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में टीवी एक्ट्रेस आहना शरीफ ने भी अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा बिखेरा। उन्होंने इस दौरान गुलाबी रंग गाउन पहना हुआ था। आपको बता दें कि आहना शरीफ बहुत जल्द ही कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस ने एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा बिखेरा। इस दौरान जान्हवी कपूर, करीना कपूर खान और अनन्या पांडे को अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Story Author: रमेश कुमार

ramesh.kumar@hidirush.com +91 9013770765
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053