
टीवी 'क्वीन' एकता कपूर (Ekta kapoor) ने दिवाली के ख़ास मौके पर गुरुवार रात को अपने घर पर दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज की। कोरोना महामारी के बीच हुई इस दिवाली पार्टी में पिछले सालों के मुकाबले कम मेहमान नजर आए। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर एकता की दिवाली पार्टी की जमकर चर्चा हो रही है। यहां टीवी जगत के नामी सितारों ने शिरकत की। एकता कपूर की सबसे चर्चित नागन यानी मौनी रॉय (Mouni Roy) ने दिवाली पार्टी में पहुंचकर धमाल मचा दिया। मौनी रॉय लहंगे में काफी स्टनिंग लग रही थीं। मौनी को एकता कपूर के शो नागिन ने पॉपुलैरिटी दिलाई। आज मौनी फिल्मों में बिजी हैं।

एकता कपूर की खास दोस्त और टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इस दिवाली पार्टी में अपने पति संग पहुंचीं। अनीता प्रेग्नेंट हैं। अनीता ट्रेडिशनल लुक में स्टनिंग लग रही थीं। अनीता के पति रोहित रेड्डी ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखे।

एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। व्हाइट कलर की साड़ी में रिद्धि स्टनिंग लगीं। रिद्धि की दिवाली पार्टी की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

टीवी कपल करण पटेल और अंकिता भार्गव भी दिवाली पार्टी में शामिल होने हुए। करण और अंकिता, एकता कपूर के शो 'ये है मोहब्बतें' में साथ काम कर चुके हैं।

एक्टर शब्बीर अहलूवालिया इस दिवाली पार्टी में अपनी पत्नी संग नजर आए। इस दौरान दोनों ने एथनिक ड्रेस पहनी। शब्बीर एकता के शो कुमकुम भाग्य के लीड हीरो हैं।

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी एकता कपूर की इस दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। मृणाल इन दिनों फिल्मों में दिख रही हैं, लेकिन उन्हें लाइमलाइट एकता के शो कुमकुम भाग्य से मिली।

उर्वशी ढोलकिया का दिवाली पार्टी में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उर्वशी एकता के कई शोज में लीड रोल निभा चुकी हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है।

वहीं इस दिवाली पार्टी में चर्चित टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ब्लू कलर के एथनिक आउटफिट में नजर आईं। क्रिस्टल ने पैपराजी को कई शानदार पोज भी दिए।

हिना खान ने एकता की दिवाली पार्टी में पहुंचकर काफी सुर्खियां बटोरी। हिना इस दौरान एथनिक लुक में नजर आईं। इस ड्रेस में हिना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हिना ने एकता कपूर के शो नागिन 5 में कैमियो रोल निभाया था।

एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित भी दिवाली पार्टी का हिस्सा बनी। रिद्धिमा ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को कई शानदार पोज दिए। स्टाइलिश लहंगे में रिद्धिमा पंडित स्टनिंग लग रही थीं।

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना दिवाली पार्टी में लहंगे में नजर आईं। करिश्मा इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। करिश्मा एकता कपूर संग अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।