
जहां उत्तर भारत माता के जय-जयकार लगा रहा हैं तो वहीं देश के एक कोने में दुर्गा मां के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नवरात्री के छठे दिन मां दुर्गा के पूजा-अनुष्ठान का एक अलग ही महत्त्व हैं जहां इस समय पूरा देश माता के रंग में लाल हैं तो इस अद्भुत मंजर से बॉलीवुड के कलाकार भी कहां अछूते रहने वाले थे। बीती रात अभिनेत्री काजोल अपनी मां तनुजा, बहन तनिषा और चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी और उनकी पत्नी शरबानी के साथ दुर्गा पूजा के इस उत्सव में मुंबई के होपिंग पंडाल में स्पॉट किया गया।

हर साल काजोल दुर्गा पूजा में शामिल होती हैं। वहीं बंगाली रीति रिवाज से मां दुर्गा के मायके से जाते समय विजयादशमी के दिन सिंदूर खेला में भी कई बार काजोल को देखा गया हैं।

मां दुर्गा से पूरे परिवार के लिए मनोकामना करने पहुंची दोनों बहनें काजोल और तनीषा इस दौरान काफी सुन्दर लग रही थी। काजोल जहां लाल रंग के जोड़े में थी तो वहीं तनीषा मुखर्जी पिंक साड़ी में नजर आईं।

दुर्गा पूजा से आए फोटो में आप काजोल को खुश देख सकते हैं। वे अपने कजिन और मां के साथ हंसती और मस्ती करती दिख रही हैं।

काजोल हर साल अपने परिवार संग दुर्गा पूजा में भाग लेती हैं। लंबी बीमारी के बाद काजोल अपनी मां के साथ हंसती और मस्ती करती दिखाई दीं।

बिग बॉस 7 में फाइनलिस्ट बनके निकली तनीषा मुखर्जी के तो क्या कहने। पिंक साड़ी में मां दुर्गा के चरणों में नमन करते हुए वो गजब की लग रही हैं।

इस फोटो को देखकर आप क्या कहेंगे ये केवल अपनी मां के लिए एक बेटी का बेशुमार प्यार हैं। काजोल और उनकी मां तनुजा एक दूसरे के बेहद करीब हैं। कुछ दिनों पहले काजोल ने अपनी मां तनुजा के साथ एक कुछ फोटोज शेयर की थी।

दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल काफी खुश नजर आ रही हैं। वे अपने कजिन-बहन और मां के साथ हंसती-खेलती दिखाई दे रही हैं।
Story Author: तृप्ति शर्मा

tripti.sharma@hindirush.com +91 9315786821
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053