
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शादी के डेढ़ महीने बाद अपना हनीमून मनाने श्रीलंका गए हुए थे। इस दौरान दीपिका ने अपना जन्मदिन भी श्रीलंका में ही मनाया था। बीती रात दीपवीर श्रीलंका से मुंबई वापस आ गए हैं। दोनों को कुछ अंदाज में स्पॉट किया गया।

इस दौरान दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। रणवीर सिंह ने ब्लू कलर का डेनिम पहना हुआ था साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर की टीसर्ट पहना हुआ था। इसके साथ ही दीपिका ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं।

एयरपोर्ट पर दीपवीर के फैंस मौजूद थे। फैंस उन्हें बुला रहे थे। फैंस को देखकर रणवीर और दीपिका की हंसी थमती नजर नहीं आ रही थी।

एयरपोर्ट पर जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को पैपराजी ने सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने उस दौरान कुछ भी कहते हुए बचते हुए नजर आए।

दीपिका पादुकोण ने अपने हनीमून में ही शादी के बाद का अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस दौरान दीपिका ने अपनी वेबसाइट लॉन्च की थी।

दीपिका पादुकोण लगातार स्माइल करती हुईं कैमरे में स्पॉट हुईं हैं। इन दोनों की कमेष्ट्री रियल और रील लाइफ में इनके फैंस को बेहद पसंद है।

रणवीर सिंह की अभी हालिया फिल्म सिंबा रिलीज हुई है। जो रोज सिनेमाघरों में धुआंधार कमाई कर रही है। सिंबा ने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली साल की पहली फिल्म बन गई है।
Story Author: कविता सिंह

kavita.singh@hindirush.com +91 8871904094
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053