
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में शुरू हो गया है। वहां पर होटल ग्रैंड हयात को जन्नत की तरह सजाया गया है। इटली के लेक कोमो के विला, बेंगलुरु के लीला होटल की तरह होटल हयात को सफेद फूलों से सजाया गया है। दीपवीर के रॉयल अंदाज ने एक बार फिर दिल जीत लिया है।

अब ये देखिए दीपवीर की दूसरी तस्वीर जो कि एक-दूसरे के नजर में नजर डालकर देख रहे हैं। ये तस्वीर भी बहुत ही प्यार भरी है। व्हाइट-गोल्डन ड्रेस में दोनों ही बेहद प्यारे दिख रहे हैं।

प्यार का तोहफा... हां, लाल गुलाब और दिल जैसा आकार वाला गुलदस्ता प्रेम की गहराई को बता रहा है। किसी बहुत ही खास ने ये तोहफा दिया होगा।

दीपवीर की ये मुस्कान तो सबको दीवाना बना जाती है। दोनों ही शाही अंदाज में बहुत ही प्यारे दिख रहे हैं।

हाथों में हाथ थामें दीपवीर कितने प्यारे दिख रहे हैं ना। हमारी तो शुभकामनाएं हैं कि ये दोनों यूं ही साथ निभाएं और हमेशा इसी तरह खुश रहें।

केवल दीपिका और रणवीर ही नहीं यहां पर तो रणवीर सिंह की मां अनुज भावनानी ने भी कमाल कर दिया। ब्लैक ड्रेस ये भी बहुत ही प्यारी दिखीं।

और ये रही दीपवीर के रिसेप्शन की तैयारी की तस्वीर जो कि सजने के बाद सबके सामने आई थी। हरा रंग और व्हाइट फूल को देखकर पहाड़ी सुंदर वादियों की याद ताजा हो गई।
Story Author: रवि गुप्ता

ravi.gupta@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053