
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 33वां बर्थडे अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। इस समय दीपिका और रणवीर कोलंबो में हनीमून मना रहे हैं।

मॉडलिंग, टीवी विज्ञापनों से अपना करियर शुरू करने वालीं दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) आज बॉलीवुड में बड़ा नाम हैं। यह कहना हरगिज गलत नहीं होगा कि आज वह खुद एक ब्रांड बन चुकी हैं।

बड़े पर्दे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाने वालीं दीपिका इस लिस्ट में इकलौती एक्ट्रेस हैं। दीपिका अपनी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं।

हाल ही में वैश्विक इंटरनेट फिल्म वेबसाइट IMDb ने साल 2018 के बॉलीवुड के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में दीपिका ने तीनों खानों समेत कई दिग्गज कलाकारों को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया था।

इतना ही नहीं, साल 2018 में दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) को '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' की लिस्ट में पहला स्थान मिला था। दीपिका कहती हैं कि उन्हें इस लिस्ट में पहले नंबर पर नाम होने से फिलहाल कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 11 साल पूरे कर चुकीं दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। यह फिल्म एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित है।

दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। यह बतौर निर्माता दीपिका की पहली फिल्म होगी। 'पद्मावत' फिल्म रिलीज होने के करीब एक साल बाद दीपिका ने कोई फिल्म साइन की है।

इस साल दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) एक सुपर हीरो फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर उनका प्रोडक्शन हाउस काम कर रहा है।

दीपिका ने पिछले साल 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से शादी की थी। यह कपल पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में था।

शादी के समय दीपिका-रणवीर की तस्वीरें बाहर न आना भी खूब सुर्खियों में रहा था। दरअसल 'दीपवीर' ने अपनी शादी में शामिल हुए सभी मेहमानों से मोबाइल फोन न लाने की गुजारिश की थी। जिसके बाद नवदंपति ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शादी की फोटोज़ को फैंस से शेयर किया था।
Story Author: राहुल सिंह

rahul.singh@hindirush.com +91 9540866309
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053