
मुंबई में 29 अप्रैल के दिन लोकसभा चुनाव को लेकर वोट डाले गए। इस दौरान बॉलीवुड की डिवाज ने अपना वोट डालना नहीं भूला। इतने ही नहीं उनके चेहरे पर वोट डालने की खुशी साफ नजर आ रही थी।

अनुष्का शर्मा भी लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने के लिए आईं थी। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर का टॉप और मलटी कलर की स्कर्ट पहनी हुई थी, जिसमें वो खूबसूरत लग रही थी।

वहीं, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी अपना वोट डालना नहीं भूली। प्रीति जिंटा जिस वक्त वोट डालने आईं उन्होंने येलो कलर का सूट पहना हुआ था। सूट में वो काफी अच्छी लग रही थी।

इसके साथ ही एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपनी दोनों बेटियों के साथ वोट डालने आईं थी। इस फोटो में उनके साथ उनकी बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल नजर आ रही हैं।

साथ ही एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ ससुर अमिताभ बच्चन, सांस जया बच्चन और पति अभिषेक बच्चन भी वोट डालने पहुंचे थे।

महाराष्ट्र में मुंबई की कई सीटों पर हुए आज के मतदान में एक्ट्रेस कंगना रनौत भी वोट डालने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

इसके साथ ही एक्ट्रेस करीना कपूर खान जिस वक्त वोट डालने पहुंची थी। तो करीना के साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी नजर आए थे। करीना कपूर ने इस दौरान एक व्हाइट कलर का टॉप और ब्लू कलर की जींस पहनी हुई थी।

कैंसर से जंग जीतकर लौटीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल के साथ वोट देने के बाद मतदान केंद्र के बाहर उंगली पर लगी स्याही दिखाती नजर आईं।

माधुरी दीक्षित वोट करने के लिए अपने वोटिंग बूथ पर पहुँची थी। उस दौरान माधुरी दीक्षित के इर्द गिर्द पुलिस की सुरक्षा तैनात थी, लेकिन इसके बावजूद उनके फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब थे।

इसके साथ ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो अक्सर अपना आधे से ज्यादा वक्त बाहर विदेश में ही बताती हैं। वह एक सच्चे नागरिक होने का फर्ज निभाने के लिए वोट देने पहुंची।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा

deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053