
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) इस रविवार से शुरु होने वाला है। ये शो सबसे ज्यादा सुर्खियों में अपनी कॉन्ट्रोवर्सी (Controversies) की वजह से रहता है। शो में कॉन्ट्रोवर्सी पैदा करने का काम कोई और नहीं बल्कि बीबी हाउस के कंटेस्टेंट करते हैं। आइए नजर डालते है उन कंटेस्टेंट पर जिन्होंने बिग बॉस के शो को बनाया कॉन्ट्रोवर्सी का शो।

सबसे पहली बार आती है राखी सावंत की जिन्होंने अपनी बिंदास बोली से बिग बॉस के घर में मौजूद सभी लोगों से लड़ाई मोड़ ली थी।

डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी की लड़ाई को कौन भूल सकता है। खासकर तो उनके बाप पर मत जाने वाले डायलॉग को।

- सम्भावना सेठी की सबसे ज्यादा लड़ाई कंटेस्टेंट पायल रोहतगी से हुई थी। दोनों की लड़ाई ने खूब सुर्खियों बंटोरी थी।

इमाम सिद्दीकी का नाम लड़ाई के मामले में सबसे आग है। बिग बॉस में घरवालों को परेशान करने का काम उन्होंने बहुत किया था। सलमान खान और उर्वशी ढोलकिया के साथ हुई उनकी लड़ाई को कोई नहीं भूला।

कमाल राशिद खान ने सीजन 3 में बिग बॉस के घर में एंट्री की थी। विंदू दारा सिंह के साथ हुई उनकी लड़ाई ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था।

अर्शी खान बिग बॉस 11 की सबसे विवादों में रहने वाली प्रतियोंगियों में से एक थीं। अर्शी ने ये तक दावा किया था कि उन्होंने क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को डेट किया है। वह अभी भी एक जोरदार प्रतियोगी के रूप में याद की जाती है।

एजाज खान ने तो बिग बॉस के घर में तूफान लाने का काम किया था।

स्वामी ओम बिग बॉस में सबसे ज्यादा विवादों में रहने वालों में से एक थे। उन्होंने अपने रवैये से सभी घरवालों की नाक में दम किया हुआ था।

हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच हुई लड़ाई ने इस शो को विवादों से घेर लिया था। आए दिन दिनों के बीच झगड़ा होता रहता था।

करिश्मा तन्ना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कभी गौतम गुलाटी से लड़ने तो कभी अपने मेकअप किट की वजह से वो चर्चा में रही थीं।
Story Author: दीपाक्षी शर्मा

deepakshi.sharma@hindirush.com +91 8860699407
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053